राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का संभागायुक्त श्रीकांत बनोठ ने लिया जायजा,18 जून को प्रस्तावित आध्यात्मिक जागृति एवं जनजातीय सशक्तिकरण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में जिले में 18 जून को ब्रह्मकुमारी संस्थान के तत्वावधान में आयोजित होने वाले “आध्यात्मिक जागृति से जनजातीय समाज का सशक्तिकरण” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को संभागायुक्त श्रीकांत बनोठ ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम, बैतूल पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने ब्रह्मकुमारी संस्थान के प्रतिनिधियों से कार्यक्रम के स्वरूप एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों के आगमन, मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग तथा आगमन-निर्गमन मार्गों सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इससे पूर्व संभागायुक्त ने बैतूल बाजार पहुंचकर प्रस्तावित हेलीपैड स्थल का भी निरीक्षण किया तथा कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती इंदिरा महतो, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्रीमती प्रीति पटेल, एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह, एसडीओपी श्री सुनील लाटा, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे!







No comments yet. Be the first to comment!