एक्शन मोड में डीएम वर्षा सिंह: वैशाली में एलपीजी की कालाबाजारी पर कड़ा प्रहार
वैशाली की जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह (IAS) के कड़े निर्देशों के तहत जिले में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त किया जा रहा है।
आम जनता को समय पर गैस मिले और जमाखोरी रुके, इसके लिए जिला प्रशासन लगातार जमीन पर उतरकर कार्रवाई कर रहा है।
जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए जिले की 18 गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया गया। नियमों की अनदेखी करने वालों पर अब तक कुल तीन प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जा चुकी हैं। सभी एजेंसियों को आदेश दिया गया है कि वे दफ्तर के बाहर उपलब्ध स्टॉक और वितरण की जानकारी साफ-साफ लिखें।
उपभोक्ताओं की समस्याओं के लिए जिला नियंत्रण कक्ष एक्टिव है, जहां आई 1,124 शिकायतों में से 1,114 का तुरंत समाधान किया जा चुका है।जिले की 67 एजेंसियों के माध्यम से 8 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से गैस पहुंचाई जा रही है।
डीएम ने साफ चेतावनी दी है कि जनता की सहूलियत से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और गड़बड़ी करने वालों पर कठोरतम कार्रवाई होगी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar #Vaishali #LPGSupply #DistrictAdministration #PublicWelfare #BiharGovernance #ActionAgainstBlackMarketing






No comments yet. Be the first to comment!