पिछली जनसुनवाई में प्राप्त पेयजल समस्या का हुआ समाधान,ग्रामीणों ने कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर का जताया आभार

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। लगभग 10 वर्षों से पेयजल संकट से जूझ रहे ग्राम गोलापलवी के

जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। लगभग 10 वर्षों से पेयजल संकट से जूझ रहे ग्राम गोलापलवी के भील फलिया के ग्रामीणों की समस्या का समाधान होने पर ग्रामीणजन जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर से मिलने पहुंचे और उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें पानी के लिए प्रतिदिन लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ रही है और उनके जीवन में बड़ी राहत मिली है।

इस दौरान ग्रामीणों ने जनजातीय समाज की पारंपरिक सामग्री चोमल और टोकरी भेंट कर कलेक्टर का सम्मान किया तथा कहा कि वर्षों से चली आ रही उनकी पेयजल समस्या का त्वरित संज्ञान लेकर उसका निराकरण किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 10 वर्षों से वे अपने फलिये में हैंडपंप की मांग कर रहे थे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया था।

दरअसल, पिछली जनसुनवाई में आलीराजपुर जिले के विकासखंड सोंडवा अंतर्गत ग्राम पंचायत अम्बाजा के ग्राम गोलापलवी के भील फलिया निवासी श्री केवसीय पिता अगरिया ने कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन में उन्होंने बताया था कि भील फलिया में 12 से 15 परिवार निवास करते हैं और वहां पेयजल की अत्यंत गंभीर समस्या है। गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को लगभग 2 किलोमीटर दूर स्थित अम्बाजा गांव से पेयजल लाना पड़ता था।

वहीं पशुओं को भी पानी पिलाने के लिए इतनी ही दूरी तय करनी पड़ती थी।

शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री सुखराम मेडा को शीघ्र कार्रवाई कर समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देशों के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर भील फलिया में नवीन हैंडपंप स्वीकृत कर उसका खनन कराया गया, जिससे ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध होने लगा।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.