बिहार के युवाओं के लिए फ़िल्म में सुनहरा अवसर

By Gaurav Kabir

Published on: May 22, 2026

बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 : पूर्णिया के कलाकारों, युवाओं एवं तकनीशियनों के लिए सुनहरा अवसर :-जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी,श्री पंकज कुमार पटेल के द्वारा यह बताया गया कि कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार

बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 : पूर्णिया के कलाकारों, युवाओं एवं तकनीशियनों के लिए सुनहरा अवसर :-जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी,श्री पंकज कुमार पटेल के द्वारा यह बताया गया कि कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार द्वारा लागू “बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024” राज्य में फिल्म उद्योग के विकास, स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन एवं रोजगार सृजन की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।

इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से बिहार के कलाकारों, तकनीशियनों एवं फिल्म निर्माण से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत युवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होगा।

पूर्णिया जिला प्रशासन द्वारा जिले के कलाकारों, युवाओं एवं रचनात्मक प्रतिभाओं से अपील की गई है कि वे बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर इस पहल का अधिकाधिक लाभ उठाएं।

इस पंजीकरण प्रक्रिया के अंतर्गत अभिनेता, अभिनेत्री, गायक, संगीतकार, नृत्य निर्देशक, लेखक, सिनेमेटोग्राफर, संपादक, मेकअप आर्टिस्ट, एनीमेशन एवं ग्राफिक्स विशेषज्ञ, फैशन डिजाइनर, कॉस्ट्यूम डिजाइनर सहित फिल्म निर्माण से जुड़े सभी तकनीकी विशेषज्ञ आवेदन कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त स्टूडियो संचालक, शूटिंग उपकरण प्रदाता, परिवहन सेवा, होटल एवं आवास, भोजन व्यवस्था, ट्रैवल एजेंसी, लॉजिस्टिक्स एवं अन्य सेवा प्रदाता भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

ऑनलाइन पोर्टल पर कलाकार एवं तकनीशियन अपने बायोडाटा, फोटो, वीडियो एवं कार्य अनुभव अपलोड कर अपना प्रोफाइल तैयार कर सकते हैं। जिससे फिल्म निर्माता एवं निर्माण संस्थाएं आवश्यकता अनुसार योग्य प्रतिभाओं का चयन कर सकेंगी।

इससे बिहार के स्थानीय कलाकारों एवं युवाओं को राज्य के भीतर ही रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

बिहार सरकार की यह नीति राज्य की समृद्ध कला, संस्कृति एवं लोक परंपराओं को नई पहचान देने के साथ-साथ बिहार को फिल्म निर्माण के उभरते केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

पूर्णिया जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि जिले की अधिकाधिक प्रतिभाओं को इस योजना से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है।

जिला प्रशासन द्वारा जिले के युवाओं, कलाकारों एवं तकनीकी विशेषज्ञों से अपील किया गया है कि वे शीघ्र ही बिहार फिल्म निगम की वेबसाइट film.bihar.gov.in
पर जाकर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें और बिहार में विकसित हो रहे फिल्म उद्योग का हिस्सा बनें।

Tags:

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.