बसो में सुरक्षा कवच नही तो यात्री एवं अन्य व्यक्ति सूचना दे सकते हैजलमग्नीय पुल एवं पुलियाओं पर एक सप्ताह में लगायें संकेतक-डीएम,निर्धारित रूटों पर चलने वाले ऑटो पर कलर कोडिंग की जायें-एसपीसडक सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

By Gaurav Kabir

Published on: 3 घंटे पहले

श्योपुर- कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने कहा कि सुरक्षा मानको का पालन नही होने, यात्री बसों में सुरक्षा कवच का अभाव होने पर यात्री सहित अन्य कोई भी व्यक्ति इसकी सूचना परिवहन विभाग एवं यातायात

श्योपुर- कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने कहा कि सुरक्षा मानको का पालन नही होने, यात्री बसों में सुरक्षा कवच का अभाव होने पर यात्री सहित अन्य कोई भी व्यक्ति इसकी सूचना परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग को दे सकते है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जायें। बसों में फायर सेफ्टी, आपातकालीन द्वार, फिटनेस आदि जो भी मानक बसो के संचालन के लिए है, उन्हें अंकित किया जायें तथा सूचना देने के लिए फोन नंबर भी अंकित कराये जायें। वे आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित सडक सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दे रही थी। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, एसडीएम श्री गगन सिंह मीणा, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय जैन एवं श्री विजय शाक्य, एसडीओपी श्री राजीव गुप्ता सहित परिवहन, एनएच, एमपीआरडीसी, पीडब्ल्यूडी, जल संसाधन, नगरपालिका, स्वास्थ्य, यातायात, पीएमजीएसवाय आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर शीला दाहिमा ने कहा कि विभिन्न सुरक्षा मानको का संचालन नही करने वाले बसों पर कडी कार्यवाही की जायें, जिन बसों में आपातकालीन द्वार नही है तथा उस स्थान पर सीट लगी हुई है तो कडी कार्यवाही की जायें, इसके साथ ही फायर सेफ्टी, फिटनेस आदि की जांच भी की जायें।

उन्होंने कहा कि बार-बार निर्देशो एवं मानको का उल्लंघन करने वाले बसों के परमिट निरस्त करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायें। इसके साथ ही उन्होंने आगामी वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए सभी सडक निर्माण विभागों को निर्देश दिये कि जलमग्नीय पुल एवं पुलियाओं की सूची उपलब्ध कराते हुए एक सप्ताह में ऐसे सभी स्थानों पर सुरक्षा संकेतक लगाये जायें।

पुलियाओं पर अधिक पानी होने की स्थिति में आवागमन रोकने के उद्देश्य से विभागीय कर्मचारियों को नियुक्त किया जायें।

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिये कि मैरिजगार्डनों में भी सभी प्रकार के सुरक्षा उपायों की जांच सुनिश्चित की जायें तथा पार्किग व्यवस्था निर्धारित मानको के अनुरूप सुनिश्चित कराई जायें, उल्लंघन करने वाले मैरिज गार्डनों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जायें।

उन्होंने विधुत मंडल के अधिकारियों को निर्देशित किया एनएच-552 सिटी पोर्सन में विधुत पोल की शिफ्टिंग कार्य की प्रक्रिया को पूर्ण कर पोल शिफ्टिंग कराये जाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही सीप नदी पर नव निर्मित नहर रोड नागदा पुल पर एप्रोच रोड का कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किये।

पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल ने कहा कि यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा समन्वय से निर्धारित किये गये 6 रूटों पर चलने वाले ऑटो के लिए कलर कोडिंग की जायें, जिससे गतंव्य की ओर जाने वाले ऑटो के बारे में आसानी से पहचान हो सकें। इसके साथ ही ऑटो पर रूट चार्ट भी प्रदर्शित किया जायें। उन्होंने कहा कि ऑटो खडे करने के लिए निर्धारित पार्किग स्थलो पर नगरपालिका द्वारा लाइनिंग का कार्य कराया जायें। इसके साथ ही उन्होंने राहवीर योजना के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

ऑटो के लिए निर्धारित 6 रूटयातायात निरीक्षक श्री संजय राजपूत ने बैठक में बताया कि शहर में ऑटो संचालन के लिए 6 रूट नियत किये गये है, जिसमें जेल के सामने से बायपास होकर सलापुरा तक, जिला अस्पताल से किला गेट, मोती टिकिया गांधी पार्क तक, नवीन बस स्टैण्ड से मेडिकल कॉलेज नागदा तक, पुल दरवाजे से खातौली तिराहे तक, बस स्टैण्ड से कलेक्ट्रेट तक तथा बस स्टैण्ड से गांधी चौक तक शामिल है।

बडौदा में नालो की सफाई कार्य में तेजी लाने के निर्देशकलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने बैठक के दौरान नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिये कि बडौदा में नालो की सफाई का कार्य तेजी से किया जायें तथा राजस्व अमले का सहयोग लिया जायें, उन्होने कहा कि बारिश से पूर्व बडौदा के सभी नालों की सफाई का कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जायें।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.