जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनीं 206 आवेदकों की समस्याएं

By Gaurav Kabir

Published on: May 19, 2026

कटनी – कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में अधिकारियों ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे 206 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को

कटनी – कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में अधिकारियों ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे 206 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को इन शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिया।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, अपर कलेक्‍टर नीलांबर मिश्रा, सहायक कलेक्टर श्लोक वाइकर, संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र पटेल तथा एसडीएम कटनी प्रमोद चतुर्वेदी मौजूद रहे।

जनसुनवाई के दौरान तहसील रीठी अंतर्गत बिलहरी की निवासी सुशीला बाई यादव ने बताया कि पोर्टल पर गलत आयु दर्ज हो जाने की वजह से मुझे ‘लाड़ली बहना योजना’ का पैसा मिलना बंद हो गया है। पोर्टल पर मेरी आयु में सुधार करवायें। जिस पर महिला एवं बाल विकास विभाग को शिकायत के निराकरण के निर्देश दिए गए।

इसी प्रकार ग्राम मोहास निवासी धन्नू गडारी ने बिजली बिल में अत्यधिक वृद्धि की शिकायत करते हुए बताया कि उनका सामान्य बिल 100 रुपये प्रतिमाह आता था, लेकिन अप्रैल माह में 2586 रुपये का बिल प्राप्त हुआ है। उन्होंने बिल सुधार की मांग की। जिस पर विद्युत विभाग को बिजली बिल सुधार के निर्देश दिये गये।

जबकि ग्राम उत्‍तमपुर तहसील स्लीमनाबाद निवासी गोविंद प्रसाद ने बताया कि भूमि सीमांकन के लिए कई बार आवेदन करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिस पर तहसीलदार स्‍लीमनाबाद को आवश्‍यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

वहीं ग्राम पंचायत स्लीमानाबाद निवासी सनद कुमार नायक ने आवेदन देते हुये बताया कि मेरी दादी की मृत्यु के बाद संबल योजनांतर्गत मिलने वाली अंत्येष्टि सहायता राशि प्रदान नहीं की गई। जिस पर जनपद पंचायत बहोरीबंद के सीईओ को पात्रतानुसार शिकायत का निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.