राहत, बचाव एवं स्वास्थ्य व्यवस्था की व्यापक समीक्षा, सभी विभागों को सक्रिय रहने का निर्देश
दरभंगा, 02 जून 2026 :- समाहरणालय स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव-सह- जिला प्रभारी सचिव, दरभंगा जिला श्री राजेश कुमार की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ वर्ष 2026 की पूर्व तैयारियों को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा की गई तैयारियों संबंध पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से में प्रभारी सचिव को अवगत कराया।
उन्होंने संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं अन्य तैयारी ससमय पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया।
उन्होंने अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर से जिले में पॉलिथीन शीट्स,लाइफ जैकेट, नाव की संख्या, आपदा मित्र, महाजाल, बाढ़ आश्रय स्थल आदि बिंदुओं के संबंध में जानकारी लिया।
बैठक में बताया गया कि जिले में वर्तमान में कुल 34,497 पॉलिथीन शीट उपलब्ध हैं। वर्ष 2026 एवं 2027 के लिए पॉलीथिन शीट्स की निविदा प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है।
बैठक में बताया गया कि एसडीआरएफ की एक टीम अपनी भवन स्थायी रूप से मनीगाछी प्रखंड अंतर्गत रहते हैं।
बाढ़ के दौरान आपदा सम्पूर्ति पोर्टल के माध्यम से लाभुकों को जीआर राशि का भुगतान पूर्व आधार सत्यापन शतप्रतिशत कराने का निर्देश दिया।
बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में कुल 18 सरकारी नावें उपलब्ध हैं,इसके अतिरिक्त 126 निजी नाव मालिकों के साथ एकरारनामा किया जा चुका है।
जिले में वर्तमान में 02 महाजाल, 179 टेंट, 139 लाइफ जैकेट, 236 प्रशिक्षित गोताखोर, खोज-बचाव राहत दल, मोटर बोट चालक तथा 229 आपदा मित्र उपलब्ध हैं।
प्रधान सचिव-सह-प्रभारी सचिव, दरभंगा जिला श्री राजेश कुमार ने सभी कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल को सभी तटबंध का सत्यापन कर लेने का निर्देश दिया।
बांध पर बालू का बैग तैयार करने का निर्देश दिया साथ ही बैग की गुणवत्ता का जांच करने का निर्देश एडीएम को दिया।
बैठक में बताया कि संवेदनशील पॉइंट को चिन्हित करने का निर्देश दिया,वहां बालू का बैग पर्याप्त मात्रा में सुरक्षित रखने का निर्देश दिया।
जिला पशुपालन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पशु चारा की आपूर्ति के लिए निविदा एवं दर निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पशुओं के उपचार हेतु 38 प्रकार की दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
जिले के 18 प्रखंडों के 37 पशु चिकित्सालयों को चिकित्सा शिविर संचालन हेतु चिन्हित किया गया है। संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की स्थिति में पशु शिविर संचालन हेतु प्रखंडवार 87 स्थलों का चयन किया गया है।
प्रभारी सचिव ने पशुपालन विभाग का दवा का स्टॉक का जाँच करने का निर्देश उप विकास आयुक्त को दिया। प्रभारी सचिव महोदय पशुओं को लगाए जाने वाले सभी टीका के संबंध में जानकारी प्राप्त किया और जिला पशुपालन अधिकारी को निर्देश दिया कि पशुओं को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण सा समय करना सुनिश्चित करें ।इसे पशुपालकों को काफी लाभ होगी।
उन्होंने सभी प्रकार के वैक्सीन के संबंध में जानकारी लिया।
प्रभारी सचिव ने कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को चापाकल की मरम्मती हेतु दल की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया तथा खराब चापाकल एवं संचालित चापाकल का सूची तैयार कर कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता के माध्यम से सत्यापन कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने 10 जून तक सभी खराब चापाकल को दुरुस्त करा लेने का निर्देश दिया।वॉटर टैंक की साफ सफाई कराने का भी निर्देश दिया।
उन्होंने सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग के वरीय पदाधिकारी को पेंशनर्स का जीवन प्रमाणि करण का सत्यापन 15 दिनों के अंदर शत प्रतिशत कराने का निर्देश दिया। जीवन प्रमाणीकरण कर वंचित लोगों को पेंशन दिलाना सुनिश्चित करें।
बैठक में कृषि इनपुट योजना के लंबित आवेदन का निष्पादन करने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी डॉक्टर सिद्धार्थ को दिया।
बैठक में बताया गया कि बाढ़ अवधि के दौरान मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु 23 प्रकार की जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध हैं। प्रखंड स्तर पर 23 चलंत चिकित्सा दल तथा पंचायत स्तर पर 333 चिकित्सा दलों का गठन किया जा चुका है।
बैठक में प्रभारी सचिव ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा संभावित आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन की सभी तैयारियां समयबद्ध एवं प्रभावी तरीके से पूर्ण की जाएं ताकि किसी भी आपात स्थिति में आम जनता को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
बैठक में अपर समाहर्ता राजस्व , अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी , अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन , अपर समाहर्ता विभागीय जांच , उप निदेशक जनसंपर्क सिविल सर्जन एवं जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।







No comments yet. Be the first to comment!