12 मई को दरभंगा में जॉब कैंप,100 पदों पर बहाली,युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

By Gaurav Kabir

Published on: May 12, 2026

दरभंगा:दरभंगा में 12 मई को रोजगार मेला लगेगा। जिसमें 100 पदों पर बहाली की प्रक्रिया की जाएगी। युवाओं को बेहतर वेतनमान के साथ अच्छी सुविधा भी मिलेगी। जानकारी के अनुसार युवा रोजगार एवं कौशल विकास

दरभंगा:दरभंगा में 12 मई को रोजगार मेला लगेगा। जिसमें 100 पदों पर बहाली की प्रक्रिया की जाएगी। युवाओं को बेहतर वेतनमान के साथ अच्छी सुविधा भी मिलेगी।

जानकारी के अनुसार युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग,बिहार सरकार पटना के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 12 मई मंगलवार को BSDC KYP CENTER बिरौल, दरभंगा के कार्यालय परिसर में VISION INDIA SERVICES PVT LTD द्वारा 10, th, 12th, ITI, Graduation उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए 10:00 बजे पूर्वाह्न से 4:00 बजे अपराहन् तक जॉब कैम्प का आयोजन किया जाना है।

उक्त जॉब कैम्प में Field EXECUTIVE, ASSOCIATE AND OPERATOR के लिए,कुल 100 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें सभी प्रकार के शिक्षित बेरोजगारों कों रोजगार का अवसर उपलब्ध करवाया जाएगा।जॉब कैम्प में शामिल होने हेतु अभ्यार्थी की अधितम उम्र सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित है। इस जॉब कैम्प से सफल / उत्तीर्ण अभ्यार्थी को प्रति माह-16500 CTC दिया जाएगा।

इसलिए सभी इच्छुक अभ्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि इस जॉब कैम्प में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैँ।जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अभ्यार्थी के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है।

इच्छुक अभ्यार्थी भारत सरकार के NCS PORTAL पर जाकर खुद से व इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते है।

साथ ही साथ सभी अभ्यार्थी अपना अपना शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रंगीन फोटो-05,आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ बायो डाटा साथ ले जाकर निबंधन करा सकते हैँ।

Tags:

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.