कृषकों को ई-विकास प्रणाली एवं तकनीकी ज्ञान देने हेतु कृषि रथ रवाना

By Gaurav Kabir

Published on: 8 घंटे पहले

सिवनी कृषक कल्याण वर्ष 2026 अंतर्गत शासन से प्राप्त निर्देशानुसार एवं जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में खरीफ 2026 के पूर्व कृषकों को विभिन्न विषयों पर तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु कृषि रथ रवाना किया जा

सिवनी कृषक कल्याण वर्ष 2026 अंतर्गत शासन से प्राप्त निर्देशानुसार एवं जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में खरीफ 2026 के पूर्व कृषकों को विभिन्न विषयों पर तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु कृषि रथ रवाना किया जा रहा है।

उक्त कृषि रथ जिले के सभी विकासखण्डों की ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेगा।कृषि रथ के साथ कृषि वैज्ञानिक, कृषि विभाग के अधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी सम्मिलित रहेंगे।

कृषि रथ के माध्यम से कृषकों को ई-विकास प्रणाली, उर्वरकों का संतुलित उपयोग, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, फसल विविधिकरण, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, पराली प्रबंधन तथा कृषि अभियांत्रिकी द्वारा खरीफ पूर्व खेतों के समतलीकरण आदि विषयों पर तकनीकी जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा।

जानकारी अनुसार कृषि रथ प्रत्येक विकासखण्ड में 3 ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर कृषकों को उन्नत कृषि तकनीकों एवं योजनाओं की जानकारी प्रदान करेगा। उपसंचालक कृषि द्वारा जिले के किसान भाईयों से अपील की गई है कि वे कृषि रथ के साथ आने वाले कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि तथा अन्य विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त करें तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाएं।

Tags:

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.