मधेपुरा:एक साथ चार नाबालिग लड़कियां गायब, अनहोनी की आशंका से सहमें परिजन

By Gaurav Kabir

Published on: 1 घंटे पहले

उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 20  से एक साथ चार नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। लड़कियां के गायब होने के मामले में परिजन ने थाना में आवेदन देकर शिकायत

उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 20  से एक साथ चार नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। लड़कियां के गायब होने के मामले में परिजन ने थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। परिजन को अनहोनी की आशंका सता रहें हैं। परिजन का कहना है कि लड़कियों का अपहरण हुआ है।‌ जबकि पुलिस का कहना है कि लड़कियां लुधियाना घुमने गई हुई है। इस मामले में शंभू चौधरी नामक व्यक्ति ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने घटना को बेहद ही चिंताजनक बताया है।

यह घटना पांच जून की दोपहर करीब एक बजे की बताई गई है। उन्होंने बताया है कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री सहित चार लड़कियां रहस्यमय ढंग से लापता है। सभी लापता लड़कियां की उम्र 13 से 17 वर्ष के बीच है l
बताया गया है कि हाल में ही सड़क ढलाई का काम हुआ है। जिसमें राहुल कुमार नामक युवक मिक्सर मशीन चलाने का काम करता था। उस युवक को लापता लड़कियां में एक के इंस्टाग्राम आईडी पर वीडियो देखा गया।

जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह लड़कियों के संपर्क में था। आशंका है कि वह इस घटना में सीधे तौर पर संलिप्त है। हालांकि आरोपित युवक कहा का रहने वाला है। यह पता नहीं चल पाया है। परिजनों का कहना है कि युवक सड़क निर्माण कार्य में संवेदक के साथ मिक्सर मशीन चलाने का काम करता था। उसी दौरान एक लड़की से युवक का संपर्क होना बताया गया।

एक काल उसके बाद बातचीत नहीं

बताया गया है कि लड़कियों के गायब होने के बाद, उनकी ओर से एक मोबाइल नंबर 8294109009 से काल आई थी। संक्षिप्त संपर्क के बाद से लड़कियों से कोई बात नहीं हो पा रही है और उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा है।

अनहोनी की आशंका

परिजन ने बताया कि घटना के तीन दिन  बीत गए । इस दौरान लड़कियां से संपर्क नहीं हो पाने से चिंता सताएं जा रही है। लड़कियों की कम उम्र और संदिग्ध परिस्थितियों की देखते हुए परिजनों और गांव वालों मे किसी गंभीर अनहोनी आशंका सता रहा है। बहला-फुसलाकर अपहरण किए जाने की अंदेशा जाहिर की है।

मामले में शिकायतकर्ता ने मिक्सर मशीन चालाक राहुल कुमार की पहचान कर उसे अविलंब हिरासत में लेकर पूछताछ करने और लापता लड़कियों को सकुशल  बरामद किए जाने का आग्रह पुलिस से किया है।

कोट:

लड़कियां घुमने के लिए लुधियाना गई हुई है। लड़कियां में एक के पिता लुधियाना में ही रहते हैं। परिजन से लड़कियां की बातचीत हो रही है। इसमें और कोई मामला नहीं है।
                                 

सुधाकर कुमार
थानाध्यक्ष, उदाकिशुनगंज

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.