मधेपुरा :चौसा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रसनपुर धुरिया में नवनिर्मित जीविका भवन का भव्य उद्घाटन आज मधेपुरा के प्रभारी सचिव राहुल कुमार, जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक रंजन एवं पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह के करकमलों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी सचिव राहुल कुमार ने कहा कि जीविका भवन का निर्माण ग्रामीण महिलाओं, विशेषकर जीविका दीदियों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
इस भवन से आसपास की जीविका दीदियों को बैठक आयोजित करने, योजनाओं की समीक्षा करने एवं सामूहिक गतिविधियों के संचालन में सुविधा होगी। अब दीदियां समयबद्ध एवं व्यवस्थित तरीके से नियमित बैठक कर सकेंगी, जिससे उनके आर्थिक एवं सामाजिक विकास को गति मिलेगी।
जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने जीविका दीदियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिला परियोजना प्रबंधक जीविका नीलकमल चौधरी ने जीविका द्वारा संचालित जीविकोपार्जन गतिविधियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में जीविका दीदियां, चंद्रमोहन पासवान, बैद्यनाथ साहू, सामाजिक विकास प्रबंधक अमितेश कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा श्री प्रमोद प्रियदर्शी, संकल्प संकुल स्तरीय संघ के पदाधिकारी सहित जीविका कर्मी एवं कैडर उपस्थित रहे।







No comments yet. Be the first to comment!