मधेपुरा:सड़क किनारे मिट्टी भराई कार्य नहीं होने से लोगों को हो रही परेशानी

By Gaurav Kabir

Published on: May 20, 2026

मधेपुरा:उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पटेल चौक से मंडल टोला जाने वाली सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत निर्माण कार्य पूरा हो गया है। निर्माण कार्य पूरा हुए कई माह बीत गए।यधपि सड़क के किनारे मिट्टी भराई

मधेपुरा:उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पटेल चौक से मंडल टोला जाने वाली सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत निर्माण कार्य पूरा हो गया है। निर्माण कार्य पूरा हुए कई माह बीत गए।यधपि सड़क के किनारे मिट्टी भराई कार्य नहीं होने से लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। खासकर छोटी बड़ी गाड़ियों को साईड लेने में परेशानी होती है। वजह कि सिंगल लेन की सड़क है। वहीं बड़ी वाहनों के चलने से पांव पैदल वाले लोगों को भी सड़क से नीचे खिसकने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे मिट्टी भराई कार्य कराने की मांग की है।


योजना स्थल पर लगे प्राक्कलन बोर्ड के अनुसार सड़क निर्माण पर करीब 34 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। बोर्ड में मिट्टी भराई कार्य का भी उल्लेख है, लेकिन अब तक सड़क के दोनों किनारों पर मिट्टी नहीं डाली गई है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे मिट्टी नहीं रहने से वाहन चालकों को साइड देने में दिक्कत होती है। खासकर साइकिल और मोटरसाइकिल चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार सड़क से नीचे उतरने में दिक्कत होती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय सुधांशु कुमार, कौशल कुमार, शिवम कुमार, नीतीश कुमार, ब्रजेश कुमार, प्रिंस कुमार, प्रमोद कुमार यादव समेत अन्य लोगों ने बताया कि सड़क बनने से लोगों को राहत मिली है।लेकिन किनारे मिट्टी भराई नहीं होने से परेशानी बढ़ गई है। लोगों ने कहा कि सड़क पर अक्सर जाम की स्थिति भी बन जाती है।


लोगों ने विभाग से जल्द सड़क किनारे मिट्टी भराई कराने की मांग की है।ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.