मधेपुरा एसपी की बड़ी कार्यवाही,एक साथ तीन थानाध्यक्ष सस्पेंड,पुरैनी,बिहारीगंज,भर्राही शामिल

By Gaurav Kabir

Published on: May 14, 2026

Bihar police:मधेपुरा जिले के एसपी संदीप कुमार सिंह कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया है।तीनों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस कार्यवाही से पुलिस महकमे में

Bihar police:मधेपुरा जिले के एसपी संदीप कुमार सिंह कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया है।तीनों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

इस कार्यवाही से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।ये तीनों मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना,पुरैनी और भर्राही थाना के थानाध्यक्ष के पद पर तैनात थे।

जानकारी के अनुसार मधेपुरा जिले पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप कुमार सिंह ने बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है।

कार्यवाही की जद में भर्राही थानाध्यक्ष अरमोद कुमार,बिहारीगंज थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह और पुरैनी थानाध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर आए हैं।

इन तीनों को पुलिस अधीक्षक(एसपी )संदीप सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

एसपी कार्यालय से जारी आदेश में तीनों थानाध्यक्षों को कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता का दोषी पाया गया।मधेपुरा पुलिस इन दिनों अनुशासन को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है।इससे पहले भी जिले में कई थानाध्यक्षों पर गाज गिर चुकी है।इन तीनों निलंबित पुलिस कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.