​मधेपुरा:उदाकिशुनगंज पावर कट: कल सुबह 1 घंटे तक ठप रहेगी बिजली आपूर्ति, 33 KV फीडर का होगा मेंटेनेंस

By Gaurav Kabir

Published on: May 22, 2026

​मधेपुरा:उदाकिशुनगंज (Uda Kishunganj) और इसके आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए बिजली विभाग ने जरूरी सूचना जारी की है।जिसमें बताया गया है की कल यानि शनिवार को सुबह उदा किशुनगंज पावर हाउस से जुड़े

मधेपुरा:उदाकिशुनगंज (Uda Kishunganj) और इसके आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए बिजली विभाग ने जरूरी सूचना जारी की है।जिसमें बताया गया है की कल यानि शनिवार को सुबह उदा किशुनगंज पावर हाउस से जुड़े इलाकों में बिजली की आपूर्ति (Power Supply) बाधित रहेगी।विद्युत विभाग ने निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मेंटेनेंस कार्य करने का निर्णय लिया है।

क्या है बिजली बाधित होने का कारण?

विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, उदा किशुनगंज के अनुसार, 33 केवी उदा किशुनगंज फीडर (33 KV Feeder) का मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। इसके साथ ही, बिजली के तारों के पास मौजूद पेड़ों की डालियों की छटाई भी की जाएगी ताकि भविष्य में शॉर्ट सर्किट या आंधी-तूफान के कारण बिजली बाधित न हो।

बिजली बाधित का समय (Power Cut Timings)

  • तारीख: कल (Tomorrow) शुक्रवार
  • समय: सुबह 08:00 बजे से 09:00 बजे तक (1 घंटा)
  • प्रभावित क्षेत्र: उदाकिशुनगंज पावर हाउस से जुड़े सभी इलाके

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से की अपील

विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, उदा किशुनगंज के सहायक विद्युत अभियंता (AEE) ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली से जुड़े अपने जरूरी काम सुबह 8 बजे से पहले ही निपटा लें। उन्होंने इस शटडाउन के कारण आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद भी जताया है। विभाग का कहना है कि यह मेंटेनेंस कार्य उपभोक्ताओं को बेहतर और ट्रिपिंग-मुक्त बिजली देने के लिए जरूरी है।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.