मध्य प्रदेश :दिनारा एवं मंगरौनी में अवैध पटाखा भंडारों पर प्रशासन की कार्यवाही,भारी मात्रा में पटाखे किए जप्त

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

करैरा क्षेत्र में अवैध रूप से बिना लाइसेंस के पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्टर एवं जिला मैजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ( Arpit Verma IAS)

करैरा क्षेत्र में अवैध रूप से बिना लाइसेंस के पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।


कलेक्टर एवं जिला मैजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ( Arpit Verma IAS) के निर्देशानुसार एसडीएम करैरा अनुराग निगवाल एवं तहसीलदार करेरा, नायब तहसीलदार मंगरौनी के संयुक्त नेतृत्व में टीम ने दिनारा क्षेत्र में दो अलग-अलग ठिकानों पर तथा मंगरौनी में एक स्थान पर ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई की है।

इस दौरान भारी मात्रा में अवैध पटाखे जप्त किए गए हैं।
टीम द्वारा साहू डिस्पोजल हाउस राष्ट्रीय राजमार्ग 27 रोड पर दिनारा रेस्ट हाउस के पास दबिश दी। यह दुकान सत्यम साहू के द्वारा संचालित की जा रही थी।

मितरयाना बाजार, दिनारा में तालपुरा मोहल्ला में शिवम गुप्ता की दुकान पर निरीक्षण किया जिसमें अवैध पटाखे जप्त किए हैं। यहाँ भी भारी मात्रा में 12 स्टार, चकरी और देसी गोला-बारूद का अवैध स्टॉक जमा कर रखा गया था, जिससे रिहायशी इलाके में बड़ा खतरा बना हुआ था।


एसडीएम द्वारा निर्देशित किया गया है कि इस प्रकार घनी आबादी इलाके में पटाखों को रखना हानिकारक हो सकता है। अवैध रूप से पटाखों का भंडारण होने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।


कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार अवैध पटाखा भंडारण पर कार्यवाही जारी रहेगी।

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.