मध्य प्रदेश :कृषकों को ई-विकास प्रणाली एवं तकनीकी ज्ञान के लिए कृषि रथ रवाना

By Gaurav Kabir

Published on: May 23, 2026

सिवनी कृषक कल्याण वर्ष 2026 अंतर्गत शासन से प्राप्त निर्देशानुसार जिले में खरीफ वर्ष 2026 के पूर्व कृषकों को विभिन्न कृषि विषयों पर तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु कृषि रथ रवाना किया गया। यह कृषि

सिवनी कृषक कल्याण वर्ष 2026 अंतर्गत शासन से प्राप्त निर्देशानुसार जिले में खरीफ वर्ष 2026 के पूर्व कृषकों को विभिन्न कृषि विषयों पर तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु कृषि रथ रवाना किया गया। यह कृषि रथ जिले के सभी विकासखंडों की 240 ग्राम पंचायतों में दिनांक 28 मई 2026 तक भ्रमण करेगा।

कृषि रथ के साथ कृषि वैज्ञानिक, कृषि विभाग के अधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल रहेंगे। कृषि रथ के माध्यम से कृषकों को ई-विकास प्रणाली, उर्वरकों का संतुलित उपयोग, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, फसल विविधिकरण, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, पराली प्रबंधन तथा कृषि अभियांत्रिकी द्वारा खरीफ पूर्व खेतों के समतलीकरण जैसे विषयों पर तकनीकी जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।


उक्त कृषि रथ प्रत्येक विकासखंड में 3 ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर कृषकों को तकनीकी सलाह देगा। उपसंचालक कृषि द्वारा किसान भाईयों से अपील की गई है कि वे कृषि रथ के साथ आने वाले कृषि वैज्ञानिकों, कृषि एवं अन्य विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर अधिक से अधिक तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त करें।


उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग सिवनी से विकासखंड सिवनी में कृषि रथ को भ्रमण हेतु रवाना किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि श्रीमती किरण भलावी, जनपद अध्यक्ष जनपद पंचायत सिवनी, ज्ञानचंद सनोडिया, नगर पालिका अध्यक्ष, सुधीर कुमार धुर्वे, उपसंचालक कृषि सिवनी, डॉ. कुमार सोनी, कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी, श्री प्रफुल्ल घोडेसवार, सहायक संचालक कृषि सहित उपसंचालक कृषि कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags:

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.