उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि म.प्र. शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार जिले में रबी वर्ष 2025-26 विपणन वर्ष 2026-27 हेतु ग्रीष्मकालीन फसल मूंग एवं उड़द के उपार्जन हेतु पंजीयन का कार्य दिनांक 25/05/2026 से प्रांरभ हो चुका है जो 15/06/2026 किया जाना है।
पंजीयन हेतु जिले में 7 पंजीयन केन्द्र सहकारी प्रक्रिया एवं विपणन संस्था मर्यादित सिवनी, सेवा सहकारी समिति मर्यादित पलारी, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति चमारी, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति धूमा, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति घंसौर, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मोहगांव, सेवा सहकारी समिति बाकी निर्धारित किये गये है। इसके अलावा किसान एम.पी. ऑनलाईन के माध्यम से, कॉमन सर्विस सेन्टर के माध्यम से भी पंजीयन करा सकते है।
पंजीयन के समय कृषक भाई इस बात का ध्यान रखे यदि कृषक खरीदी केन्द्र पर स्वयं उपस्थित न हो पाये, तो अपनी फसल का विक्रय हेतु पंजीयन के समय 3 अधिकृत व्यक्तियों का नाम और आधार नम्बर दे सकेगा। जिनके द्वारा पंजीकृत किसान की फसल खरीदी केन्द्र पर लाई जाकर, विक्रय किया जा सकेगा। कृषक द्वारा अधिकृत किये गये व्यक्तियों का भी आधार सक्षम पी.ओ.एस. मशीन या मोबाईल एप के माध्यम से चेहरे का प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा तथा भुगतान पंजीकृत किसान के खातें में ही किया जावेगा।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav #seoni Department of Agriculture, Madhya Pradesh







No comments yet. Be the first to comment!