श्योपुर-विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज सामान्य वन मण्डल द्वारा शिवपुरी रोड पर 50 हेक्टेयर भूमि पर विकसित किये जा रहे नगर वन में पोध रोपण किया गया। इस अवसर पर वन विकास निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री रामनिवास रावत, सहरिया विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी (सेसईपुरा) भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शशांक भूषण, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणू सुजीत गर्ग, पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय एवं श्री बृजराज सिंह चौहान, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जाट, सांसद प्रतिनिधि श्री सुजीत गर्ग आदि के द्वारा विभिन्न प्रजातियों के आम, अमरूद, ऑवला, जामुन आदि के पौधे लगाये गयें।
इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल, डीएफओं सामान्य वन मण्डल श्री केएस रंधा, कूनों वन मण्डल श्री आर थिरूकुराल, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद, अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, एसडीएम श्री गगन सिंह मीणा, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय जैन, फॉरेस्ट एसडीओ श्री राघवेन्द्र भदौरिया आदि अधिकारियों द्वारा भी पौध रोपण किया गया।उल्लेखनीय है कि वन विभाग द्वारा शहर के समीप ईको सेंटर पर 50 हेक्टयर में नगरवन बनाया जा रहा है, इसके कार्य की शुरूआत हो गई है तथा आकर्षक प्रवेश द्वार के साथ ही पार्क डवलपमेंट के लिए भूमि का समतलीकरण कर सैलानियों के बैठने के लिए छतरियां बनाई जा रही है।
नगरवन में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 10 हजार से अधिक पौधे लगाये जायेगे, सैलानियों को आकर्षित करने के लिए नगरवन में चिल्ड्रन पार्क बनाया जायेगा और झूले भी लगाये जायेगे। इसके साथ ही 700 मीटर लम्बा पेबर ब्लॉकयुक्त फुटवॉक भी बनाया जायेगा, इसके अलावा प्राकृतिक कच्चा मार्ग भी घूमने के लिए तैयार किया जा रहा है।
नगरवन में दो छोटे तालाब भी बनाये जायेगे, जिनके आसपास पेड-पौधे और घास लगाई जायेगी, जहां सैलानी बैठकर प्रकृति का आनंद ले सकेगे। एक वॉच टावर भी बनाया जा रहा है, जिसके माध्यम से सैलानी दूर तक नगरवन का दृश्य देख सकेंगे, एक योगा प्लेटफार्म भी बनाया जा रहा है, जहां योग की क्रियाएं कर सकेंगे।
नगरवन में विभिन्न प्रजातियों के पेडो पर क्यूआर कोड भी लगाया जायेगा, जिसे मोबाइल से स्कैन कर उस पेड के गुण-धर्म और अन्य जानकारियां प्राप्त की जा सकेगी। 50 हेक्टयर का यह नगरवन चारो ओर से कवर्ड रहेगा, इसके लिए बाउन्ड्रीवॉल बनाई जायेगी।







No comments yet. Be the first to comment!