ईवीएम,वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का मासिक निरीक्षण,जिला पदाधिकारी ने सुरक्षा, निगरानी एवं रख-रखाव व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा

By Gaurav Kabir

Published on: May 20, 2026

मधेपुरा:लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निर्वाचन सामग्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 20 मई 2026 को जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का निर्धारित मासिक (बाह्य) निरीक्षण

मधेपुरा:लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निर्वाचन सामग्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 20 मई 2026 को जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का निर्धारित मासिक (बाह्य) निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने वेयरहाउस परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, प्रवेश एवं निकास नियंत्रण, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, विद्युत सुरक्षा प्रबंध तथा परिसर की समुचित साफ-सफाई का गहन अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सुरक्षा मानकों के अनुपालन की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। अतः वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को प्रत्येक स्तर पर सतर्क एवं सुदृढ़ बनाए रखा जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता के लिए जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग, सुरक्षा कर्मियों की सतत तैनाती, अग्निशमन उपकरणों के समय-समय पर परीक्षण तथा वेयरहाउस परिसर में स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी मधेपुरा श्री जितेंद्र कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। निरीक्षण शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।

Tags:

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.