25 मई गंगा दशहरा पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत होंगे भव्य आयोजन,प्रभारी मंत्री श्री करण सिंह वर्मा होंगे मुख्य अतिथि

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

सिवनी गंगा दशहरा के अवसर पर जिले में 25 मई को जलगंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। म.प्र. शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले इन

सिवनी गंगा दशहरा के अवसर पर जिले में 25 मई को जलगंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। म.प्र. शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में जनसहभागिता से जल संरक्षण एवं संवर्धन गतिविधियां संचालित की जाएंगी। साथ ही सांस्कृतिक संध्या के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा।

उक्त कार्यक्रम प्रदेश शासन के राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री करण सिंह वर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होंगे। इसके अतिरिक्त जिले के अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रहेंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 8:30 बजे बैनगंगा नदी तट, ग्राम पंचायत लखनवाड़ा, जनपद पंचायत सिवनी में सामूहिक श्रमदान एवं योगदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं आमजन सहभागिता कर जल स्रोतों के संरक्षण एवं स्वच्छता के लिए श्रमदान करेंगे।
वहीं सायं 7:00 बजे महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिवनी में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। कार्यक्रम में लोक संस्कृति एवं जनजागरूकता आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी। आयोजनों के सफल संचालन एवं समन्वय हेतु विभिन्न अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। बैनगंगा तट पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों के लिए पूर्वी तिवारी, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास प्राधिकरण तथा श्री लोकेश साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिवनी को जिम्मेदारी दी गई है।

इसी प्रकार सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम की व्यवस्थाओं हेतु लालजीराम मीणा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, शिवराज सिंह कुमरे, जिला शिक्षा अधिकारी तथा विशाल मर्सकोले, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका सिवनी को दायित्व सौंपा गया है। संबंधित अधिकारियों को विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags:

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.