उद्योग विभाग, बिहार, पटना द्वारा दिये गये निदेश के अनुपालन में जिला उद्योग केन्द्र, पूर्णिया एवं स्टार्ट-अप सेल, पूर्णिया के समन्वय से “विधिक एवं अनुपालन क्लिनिक’ विषय पर कार्यक्रम का आयोजन जिला उद्योग केन्द्र, पूर्णिया के सभागार में किया गया।श्री संजीव कुमार, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, पूर्णिया ने कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों, उद्यमियों एवं छात्र/छात्राओं का स्वागत करते हुए बताया कि राज्य में स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी के विकास एवं विस्तार हेतु, बिहार स्टार्ट-अप नीति-2022 लागू की गयी है।
उक्त नीति के तहत राज्य के सभी जिले में जमीनी स्तर पर नवाचार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने हेतु स्टार्ट-अप सेल का गठन किया गया है। साथ ही बताया कि “विधिक एवं अनुपालन क्लिनिक’ विषय पर आधारित आज के कार्यक्रम में विशेषज्ञों के द्वारा जिले में उद्योग के विस्तार एवं विकास हेतु विभिन्न विषयों पर सूचना/जानकारी साझा किया जाना है। जो जिले के उद्यमियों एवं भावी उद्यमियों के लिए काफी लाभप्रद होगा।श्री रोहन माकिजा, चार्टड एकाउंटेंट के द्वारा प्रतिभागियों को Start-up Taxation & Regulatory Compliance विषय के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
उन्हें बताया कि उद्यमी कैसे Cost Cutting कर अपने इकाई के लाभ को बढ़ा सकते है।उप आयुक्त, राज्य कर, पूर्णिया के द्वारा GST के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उद्यमियों के द्वारा किये गये प्रश्नों का भी उत्तर दिया गया।
जिला अवर निबंधक, पूर्णिया के द्वारा निबंधन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही बताया गया कि आगामी माह से एन०जी०ओ० का निबंधन कार्य भी जिला निबंधन कार्यालय, पूर्णिया द्वारा किया जा सकेगा।डा० परिमल साह, प्राध्यापक-सह-स्टार्ट-अप, पूर्णिया समन्वयक के द्वारा बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि स्टार्ट-अप अथवा बौद्धिक संपदा अधिकार से संबंधित जानकारी एवं रजिस्ट्रेशन करने हेतु पूर्णिया अभियंत्रण कॉलेज, पूर्णिया में स्थापित स्टार्ट-अप सेल से संपर्क कर उद्यमी लाभप्राप्त कर सकते है।
संजय कुमार श्रीवास्तव, परियोजना प्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, पूर्णिया के द्वारा उपस्थित सभी आकंतुकों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 60 की संख्या में उद्यमी, छात्र/छात्राएं एवं अन्य उपस्थित थे।






No comments yet. Be the first to comment!