किसी भी बड़े नीतिगत परिवर्तन के लिए जनसमर्थन जरूरी- डॉ शोभा पैठणकर,

By Gaurav Kabir

Published on: June 17, 2026

किसी भी बड़े नीतिगत परिवर्तन के लिए जनसमर्थन जरूरी- डॉ शोभा पैठणकर,यूसीसी पर अधिक से अधिक लोगों के सुझाव के लिए प्रेरित करें-डीएमसमान नागरिक संहिता पर जन परामर्श एवं सुझाव बैठक संपन्न श्योपुर – मध्यप्रदेश

किसी भी बड़े नीतिगत परिवर्तन के लिए जनसमर्थन जरूरी- डॉ शोभा पैठणकर,यूसीसी पर अधिक से अधिक लोगों के सुझाव के लिए प्रेरित करें-डीएमसमान नागरिक संहिता पर जन परामर्श एवं सुझाव बैठक संपन्न

श्योपुर – मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता के संबंध में अध्ययन एवं परीक्षण हेतु गठित उच्च स्तरीय समिति की सदस्य डॉ. शोभा पैठणकर ने कहा कि अनेकता में एकता भारत की पहचान है और किसी भी बड़े नीतिगत परिवर्तन के लिए जनसमर्थन अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि समिति प्रदेश के सभी जिलों में भ्रमण कर नागरिकों से संवाद कर रही है। प्राप्त सुझावों के आधार पर ही अंतिम प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों को अवगत कराया किया कि वे अपने महत्वपूर्ण सुझाव आधिकारिक पोर्टल https://ucc.mp.gov.in/home पर ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। वे आज निषादराज भवन जिला पंचायत परिसर श्योपुर में समान नागरिक संहिता के संबंध में जन परामर्श हेतु आयोजित बैठक को संबोधित कर रही थी। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा, अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय एवं श्री बृजराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री कैलाश नारायण गुप्ता, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्रीमती अर्चना भूषण, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय शाक्य सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

इस अवसर पर डॉ. शोभा पैठणकर द्वारा समान नागरिक संहिता के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने इसके संभावित स्वरूप, अन्य राज्यों के अनुभव, सामाजिक समरसता और नागरिक अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपना पक्ष रखा।

कानूनों में सुधार पर चर्चा बैठक के दौरान विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार, लिव-इन रिलेशनशिप जैसे विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि परंपरागत रूप से हमारे देश में भिन्न-भिन्न धर्म समुदायों के लिए विभिन्न प्रकार के कानून लागू हैं, संविधान में निहित समानता के अधिकार को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सरकार यूसीसी लागू करने पर विचार कर रही है। इस प्रक्रिया में आम नागरिकों के सुझावों को प्रमुखता दी जायेगी।

इसका उद्देश्य सभी के लिए एक सामान कानून तैयार करना है और सभी के हितों की रक्षा करना है।कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने कहा कि सभी गणमान्य नागरिक स्वयं भी अपने सुझाव दें और यूसीसी पर अधिक से अधिक लोगों को सुझाव के लिए प्रेरित करें। समान नागरिक संहिता की नीति तैयार करने में सभी लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुझाव लिये जा रहें है।

परामर्श बैठक के दौरान बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्रीमती अर्चना भूषण ने सुझाव दिया कि यूसीसी महिलाओं के अधिकारों के रक्षा के लिए आवश्यक है, इसमें तलाक जैसे अति संवेदनशील विषयों को शामिल किया गया है।

इसके साथ ही पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय एवं श्री बृजराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री कैलाश नारायण गुप्ता द्वारा भी उपयोगी सुझाव दिये गये। बैठक में उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं अन्य प्रबुद्धजनों ने भी समान नागरिक संहिता के विषय पर अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए। वक्ताओं ने इस कानून की आवश्यकता और समाज पर इसके सकारात्मक प्रभाव पर चर्चा करते हुए इसके क्रियान्वयन में अपना सहयोग देने की बात कही।

इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्यगण, महिला एवं बाल विकास से जुड़े गणमान्य व्यक्ति, प्राध्यापक, कानूनविद, धर्मगुरु एवं अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.