शारदीय खरीफ महा अभियान जिला कार्यशाला का उद्घाटन सोमवार को पूर्णिया के प्रेक्षा गृह में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया ।
उक्त कार्यशाला में कृषि विभाग के वरीय अधिकारी के साथ अनुमंडल,प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय कृषि विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी तथा काफी संख्या में प्रगतिशील कृषकगण उपस्थित थे ।
उक्त कार्यशाला के दौरान जिलाधिकारी ने फॉर्मर रजिस्टेशन में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा मौके पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से रू०ब०रू० होते हुए कार्यशाला के उद्देश्यों के बारे में बताया गया कि कृषि में नवाचार,नई तकनीक का प्रयोग,आधुनिक कृषि,सरकार की योजनाओं और पोषक तत्व प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
इस कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त कर ग्रासरूट पर जाकर किसानों को कृषि में बेहतर प्रबंधन करने हेतु बताया जा रहा है। जिससे कृषि के क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।







No comments yet. Be the first to comment!