पूर्णिया न्यूज़: 14 जून को 18 केंद्रों पर होगी सिपाही भर्ती परीक्षा, DM अंशुल कुमार ने दिए कड़े निर्देश; जानें पूरी गाइडलाइंस

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

​पूर्णिया (13 जून 2026): पूर्णिया जिले में रविवार, 14 जून 2026 को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में “मद्य निषेध सिपाही”, गृह विभाग (कारा) में “कक्षपाल” और परिवहन विभाग में “चलंत दस्ता सिपाही” के

पूर्णिया (13 जून 2026): पूर्णिया जिले में रविवार, 14 जून 2026 को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में “मद्य निषेध सिपाही”, गृह विभाग (कारा) में “कक्षपाल” और परिवहन विभाग में “चलंत दस्ता सिपाही” के पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के शांतिपूर्ण, स्वच्छ और कदाचार मुक्त संचालन के लिए शनिवार को जिलाधिकारी (DM) श्री अंशुल कुमार (IAS) की अध्यक्षता में महानंदा सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

​बैठक में सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक और वरीय अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि परीक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दो पालियों में होगी परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

​जिला प्रशासन के अनुसार, परीक्षा के लिए पूर्णिया जिला मुख्यालय में कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा:

  • प्रथम पाली: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
  • द्वितीय पाली: दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक।

​दोनों पालियों में क्रमशः 6936-6936 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस तरह जिले में कुल 13,872 परीक्षार्थी इस परीक्षा में भाग लेंगे।

कड़ी सुरक्षा: परीक्षा केंद्रों के पास BNSS की धारा 163 लागू

​अनुमंडल पदाधिकारी सदर, पूर्णिया द्वारा सभी 18 परीक्षा केंद्रों के 500 गज की परिधि में परीक्षा अवधि के दौरान बीएन.एस.एस. (BNSS) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, साफ-सफाई और मेडिकल सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया है।

परीक्षार्थियों के लिए सख्त नियम (Guidelines for Candidates)

​परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए आयोग और जिला प्रशासन ने कई कड़े नियम लागू किए हैं:

  • प्रतिबंधित वस्तुएं: परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, पेजर, वाई-फाई गैजेट, एटीएम कार्ड, घड़ी, कैलकुलेटर, स्लाइड रूल, ग्राफ पेपर, चार्ट, पेन और कोई भी अनाधिकृत कागज ले जाना सख्त मना है। (वीक्षकों को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है)।
  • सघन जांच: प्रवेश से पहले हर परीक्षार्थी की सघन चेकिंग होगी।
  • हाई-टेक निगरानी: सभी केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी (CCTV) और सर्विलांस की व्यवस्था है।
  • बायोमेट्रिक उपस्थिति: प्रवेश के समय गेट पर फोटोग्राफी और अभ्यर्थियों के बाएं हाथ के अंगूठे का बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट लिया जाएगा।

चेतावनी: परीक्षा के दौरान बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 लागू रहेगा। कदाचार करते पकड़े जाने पर 6 महीने की जेल, ₹2000 का जुर्माना या दोनों दंड दिए जा सकते हैं।

किसी भी समस्या के लिए जिला नियंत्रण कक्ष एक्टिव

​परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की सूचना या आपात स्थिति के लिए समाहरणालय परिसर में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

  • कंट्रोल रूम नंबर: 06454-243000 / 242310 / 241555
  • प्रभारी (नियंत्रण कक्ष): इंद्रजीत कुमार, वरीय उपसमाहर्ता (मो: 7387997685)
  • संपूर्ण विधि-व्यवस्था प्रभार: श्री रवि राकेश, अपर समाहर्ता (9473191359) और श्री आलोक रंजन, अपर पुलिस अधीक्षक (8544428350)

पूर्णिया में बनाए गए 18 परीक्षा केंद्रों की सूची:

  1. ​+2 आर.पी.सी. उच्च विद्यालय, पूर्णिया सिटी
  2. ​आदर्श मध्य विद्यालय, बेलौरी
  3. ​माउंट कारमेल इंग्लिश स्कूल, परोरा
  4. ​राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, कचहरी रोड
  5. ​इंडियन पब्लिक स्कूल, होसदा रोड, गुलाबबाग
  6. ​मां काली उच्च विद्यालय, मधुबनी
  7. ​+2 प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, रानीपतरा
  8. ​सरस्वती विद्या मंदिर, श्रीनगर रोड, बाघमारा
  9. ​एस.आर.डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, चूनापुर रोड
  10. ​जिला स्कूल, पूर्णिया
  11. ​बी.बी.एम. उच्च विद्यालय, पूर्णिया
  12. ​जे.एल.एन.एस. उच्च माध्यमिक स्कूल, गुलाब बाग
  13. ​डॉन बॉस्को स्कूल, पूर्णिया
  14. ​ब्राइट कैरियर स्कूल, कैरियर कॉलोनी
  15. ​अंचित साह उच्च माध्यमिक विद्यालय, बेलौरी
  16. ​विद्या विहार इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, मरंगा
  17. ​+2 उच्च विद्यालय चांदी रजीगंज, रानीपतरा
  18. ​आदर्श मध्य विद्यालय अनुपनगर, बेलौरी

​इस अहम बैठक में अपर समाहर्ता श्री रवि राकेश, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) श्री विनय कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री रविशंकर उरांव समेत जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.