पूर्णियां:23 और 24 मई को आयोजित DCECE परीक्षा को लेकर समीक्षा बैठक

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

अंजनी कुमार प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में दिनांक 23 मई एवं 24 मई 2026 को आयोजित होने वाले DCECE (PE/PM/PMM) परीक्षा 2026 के दृष्टिगत प्रति नियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी

अंजनी कुमार प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में दिनांक 23 मई एवं 24 मई 2026 को आयोजित होने वाले DCECE (PE/PM/PMM) परीक्षा 2026 के दृष्टिगत प्रति नियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा सभी केंद्राधीक्षक के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार पूर्णिया में आहूत की गई।

DCECE (PE) 2026 परीक्षा का आयोजन दिनांक 23/5/ 2026 को 11:00 बजे पूर्वाह्न से 1: 15 बजे अपराह्न तक निर्धारित है।

DCECE (PM) परीक्षा दिनांक 24/ 5 /2026 को 11:00 बजे पूर्वाह्न से 1: 15 बजे अपराह्न तक निर्धारित है।


DCECE (PMM) 2026 परीक्षा दिनांक 24 /5/ 2026 को 2:00 बजे अपराह्न से 4:15 बजे अपराह्न तक निर्धारित है।

जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा के दौरान परीक्षा का आयोजन शैक्षणिक वातावरण तथा स्वच्छ एवं सदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।जिला मुख्यालय में कुल 17 शिक्षण संस्थानों में परीक्षा केंद्र बनाया गया है।संबंधित दंडाधिकारी एवं केंद्रा- धीक्षक को निर्देशित किया गया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के पूर्व सभी परीक्षार्थियों का गहन जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति देंगे।

कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा हॉल में अनाधिकृत कागजात, कैलकुलेटर, स्लाइड रूल, ग्राफ पेपर, चार्ट और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण यथा मोबाइल फोन,पेजर, एटीएम कार्ड,घड़ी आदि लेकर कर प्रवेश नहीं करेंगे।

बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 लागू है। परीक्षा के दौरान कदाचार करते पकड़े जाने पर संबंधित अभ्यर्थियों को 6 महीने का करावास या ₹2000 दंड के रूप में निर्धारित है या दोनों दंड दिया जा सकता है।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी केंद्राधीक्षक को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर आवश्यकता अनुसार वीडियो ग्राफी और सभी अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे।
सभी परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक मशीन लगाने वाले एजेंसी के प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक मशीन ससमय गुणवत्तापूर्ण लगाना सुनिश्चित करेंगे।

परीक्षा को सफल एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस बल एवं वरीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति किया गया है। प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि परीक्षा का संचालन निर्धारित मानक प्रक्रिया के अनुरूप शत-प्रतिश संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।

सभी परीक्षा केंद्रों पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया द्वारा निर्धारित परीक्षा अवधि के दौरान 500 गज के परिधि में बीएन. एस. एस. की धारा 163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू किया गया है । परीक्षा के दौरान कदाचार करने वाले अभ्यार्थियों एवं संबंधित के विरुद्ध बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिला नियंत्रण कक्ष:-


समाहरणालय परिसर स्थित जिला नियंत्रण कक्ष पूर्व से संचालित है। परीक्षा अवधि में भी जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। जिसका दूरभाष संख्या 06454-243000/242310/241555 है।जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभार में शिलिमा कुमारी वरीय उपसमाहर्ता एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है।

जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जिला नियंत्रण कक्ष से यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी दंडाधिकारी, पुलिस बल एवं संबंधित अधिकारी ससमय अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए हैं।

परीक्षा के सफल संचालन हेतु श्री रवि राकेश अपर समाहर्ता को सहायक परीक्षा संयोजक नियुक्त किया गया है।

परीक्षा के संपूर्ण विधि व्यवस्था के प्रभार में श्री रवि राकेश अपर समाहर्ता एवं श्री आलोक रंजन अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णिया को बनाया गया है।

Tags:

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.