पूर्णिया स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल

By Gaurav Kabir

Published on: May 16, 2026

पूर्णियां संसद पप्पू यादव नई दिल्ली स्थित रेल भवन में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार से मुलाकात कर पूर्णिया एवं सीमांचल क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण रेल मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।उन्होंने पूर्णिया स्टेशन को

पूर्णियां संसद पप्पू यादव नई दिल्ली स्थित रेल भवन में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार से मुलाकात कर पूर्णिया एवं सीमांचल क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण रेल मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।उन्होंने पूर्णिया स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल करने की जोरदार मांग रखी।

श्री यादव ने कहा की पूर्णिया उत्तर-पूर्व बिहार का एक प्रमुख रेल केंद्र है, जहां से प्रतिदिन हजारों यात्री यात्रा करते हैं और भारतीय रेल को भारी राजस्व प्राप्त होता है। इसके बावजूद अब तक पूर्णिया को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

पूर्णिया जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन का समग्र विकास समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है, ताकि यात्रियों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।साथ ही बनमनखी रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों में गंभीर अनियमितताओं, घटिया निर्माण सामग्री, छत से पानी चूने, अधूरे कार्य, गलत स्थान पर लिफ्ट स्थापना तथा boundary wall नहीं बनने जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया।

संबंधित निर्माण एजेंसी एवं अधिकारियों की भूमिका की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच स्वतंत्र गुणवत्ता नियंत्रण इकाई/तृतीय पक्ष एजेंसी से कराने तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।जनता की सुरक्षा, सुविधा और सार्वजनिक धन की रक्षा के लिए यह अत्यंत आवश्यक है।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.