डाकघर आधार एनरोलमेंट एवं अपडेट सेवा केंद्र में विशेष अभियान

By Gaurav Kabir

Published on: May 22, 2026

सिवनी/ कार्यालय अधीक्षक डाकघर, बालाघाट संभाग द्वारा जानकारी देकर बताया गया कि बालाघाट संभाग के डाकघरों के आधार केंद्रों में नवीन आधार पंजीयन, आधार कार्ड में सुधार, बायोमेट्रिक अपडेट, आधार डेटा में मोबाइल एवं ईमेल

सिवनी/ कार्यालय अधीक्षक डाकघर, बालाघाट संभाग द्वारा जानकारी देकर बताया गया कि बालाघाट संभाग के डाकघरों के आधार केंद्रों में नवीन आधार पंजीयन, आधार कार्ड में सुधार, बायोमेट्रिक अपडेट, आधार डेटा में मोबाइल एवं ईमेल लिंक आदि कार्यों हेतु दिनांक 25 मई 2026 एवं 26 मई 2026 को विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसके लिए दिनांक 22 मई 2026 एवं 23 मई 2026 को टोकन वितरण किए जाएंगे। विशेष अभियान के अंतर्गत सभी आधार सेंटर प्रातः 08:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक कार्य करेंगे।

बालाघाट संभाग अंतर्गत सिवनी जिले के सिवनी प्रधान डाकघर, छपारा, बरघाट, घंसौर एवं लखनादौन उपडाकघरों में आधार पंजीयन एवं अपडेट अभियान संचालित किया जाएगा।

नागरिक अपने निकटतम डाकघर आधार केंद्र में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।

अधिक जानकारी के लिए कार्यालय अधीक्षक डाकघर, बालाघाट संभाग, के दूरभाष पर 07632-247574 या ईमेल :

dobalaghat.mp@indiapost.gov.in

पर संपर्क किया जा सकता है।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.