बटांकन मामले में सख्ती,नंबर नही है तो नया नंबर जनरेट करें,यह हमारा कामसमग्र और आधार से संबंधित दो समस्याओं का मौके पर ही निराकरण,आरबीएसके योजना में निशुल्क होगा अजलान के दिल का ऑपरेशन

By Gaurav Kabir

Published on: 8 घंटे पहले

श्योपुर:कलेक्टर शीला दाहिमा ने जनसुनवाई के दौरान बटांकन के मामले में सख्ती दिखाते हुए कहा कि यदि खसरे में नंबर नही है तो नया नंबर जनरेट करें और बटांकन की कार्यवाही की जायें।राजस्व रिकार्ड में

श्योपुर:कलेक्टर शीला दाहिमा ने जनसुनवाई के दौरान बटांकन के मामले में सख्ती दिखाते हुए कहा कि यदि खसरे में नंबर नही है तो नया नंबर जनरेट करें और बटांकन की कार्यवाही की जायें।राजस्व रिकार्ड में कोई नंबर छूटा हुआ है तो इस आधार पर आवेदक का आवेदन निरस्त नही किया जा सकता, यह राजस्व विभाग का काम है कि जो नंबर छूटे हुए है, उन्हें पूरा नक्शा बनाकर अनुमोदन के लिए प्रस्ताव भेजा जायें और नया नंबर जनरेट करने की कार्यवाही की जायें।

मामले में हजारी कुशवाह निवासी बडौदा खुर्द द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया था कि उसकी खसरा नंबर 68/10/3 में एक बीघा भूमि है, जिसमें दो भाईयों के हिस्से है, जिसका बटांकन एवं सीमाकंन कराने के लिए कई दिनों से आवेदन प्रस्तुत कर रहे है, इस मामले में तहसीलदार विजयपुर से दूरभाष पर जानकारी लेने पर अवगत कराया गया कि उक्त खसरा नंबर राजस्व रिकार्ड में नही होने से बटांकन का आवेदन निरस्त कर दिया गया है, इस पर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने कहा कि राजस्व रिकार्ड के आधार पर नया नंबर जनरेट किया जाये और बटांकन की कार्यवाही की जायें।

जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद, अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, एसडीएम श्री गगन सिंह मीणा, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई के दौरान कुल 250 आवेदन प्राप्त हुए। समग्र और आधार से संबंधित दो समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कलेक्टर शीला दाहिमा द्वारा जनसुनवाई के दौरान समग्र और आधार से संबंधित दो समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया, जिस पर आवेदको द्वारा त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

विजयपुर निवासी छोटू जंगम द्वारा अवगत कराया गया कि समग्र आईडी में उसके पिता जी के नाम में त्रुटि है, जिसमें संशोधन होना है, त्रुटि के कारण परीक्षा आदि के फार्म भरने में परेशानी उत्पन्न हो रही है।इस पर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने तत्काल ही ई-गर्वेनेस प्रबंधक श्री धर्मेन्द्र मीणा के माध्यम से आवेदक के पिता जी के नाम में संशोधन कराने की कार्यवाही की गई।

इसी प्रकार ग्राम पांचो मोहनपुरा निवासी केदारलाल जाटव की आधार आईडी को डी लिंक कराने की प्रक्रिया भी तत्काल की गई। आवेदक का आधार नंबर किसी अन्य इंदौर निवासी व्यक्ति की समग्र आईडी से लिंक हो जाने के कारण परेशानी का सामना करना पड रहा था, आवेदक शासकीय शिक्षक है और इस समस्या के कारण एजुकेशन पोर्टल पर उनकी ई-सर्विस बुक अपडेट नही हो पा रही थी।

आरबीएसके योजना में निशुल्क होगा अजलान के दिल का ऑपरेशनकलेक्टर शीला दाहिमा द्वारा ग्राम बगवाज निवासी श्री अरबाज के तीन वर्षीय पुत्र अजलान के दिल का ऑपरेशन आरबीएसके योजना अंतर्गत निशुल्क कराये जाने के निर्देश दिये गये।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत मुख्यमंत्री बाल हद्य उपचार योजना में दिल में छेद का ऑपरेशन कराया जायें। इसके लिए सीएमएचओ को योजना के तहत प्रस्ताव तैयार करने और ऑपरेशन कराने के निर्देश प्रदान किये।

पीएम किसान सम्मान निधि में लाभ प्रदान करने के निर्देश कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा जनसुनवाई के दौरान शीला जागा अडवाड, रामचरण सुमन सेमल्दा हवेली, घासी पुत्र बंजरगलाल ननावद, सीता बाई आदिवासी कराहल, बाबूलाल आदिवासी विजयपुर के पीएम किसान सम्मान निधि से संबंधित आवेदनों का परीक्षण कर पात्रतानुसार लाभ प्रदान किये जाने के निर्देश दिये गये।

आर्थिक सहायता का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा ग्राम नया बागचा चकबमूलिया निवासी श्रीमती कजरी बाई के आवेदन पर आर्थिक सहायता का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश तहसीलदार वीरपुर को दिये गये। महिला ने आवेदन प्रस्तुत किया था कि उसके पति स्व. श्री बाईसराम आदिवासी की रामबाडी के पास चंबल नहर में डूबने से मृत्यु हो गई थी, आवेदन के परीक्षण उपरांत बताया गया कि मृतक का शव वीरपुर तहसील अंतर्गत नहर से बरामद किया गया था, इसलिए वीरपुर तहसीलदार को आरबीसी के तहत 4 लाख रूपये की सहायता राशि का प्रकरण तैयार किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये।

इसके अलावा सेमरा निवासी दिव्यांग धनराज पुत्र श्री प्रीतम आदिवासी का दिव्यांग प्रमाण पत्र बुधवार को आयोजित मेडिकल बोर्ड में बनाये जाने के निर्देश सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों को दिये गये।

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा ई-गर्वेनेस प्रबंधक धर्मेन्द्र मीणा को निर्देश दिये कि जिले में संचालित सभी नेटवर्क के टेलीकॉम ऑपरेटर्स की बैठक आयोजित की जायें, जनसुनवाई के दौरान बुढेरा के सरपंच बलराम आदिवासी द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया था कि ग्राम बुढेरा में नेटवर्क नही होने से परेशानी का सामना करना पड रहा है। इस मामले में निर्देश दिये गये कि सभी टेलीकॉम कंपनियों के ऑपरेटर्स की बैठक आयोजित की जायें। खाद्यान पात्रता पर्ची मौके पर ही कराई ऑनलाइनकलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा खाद्यान पात्रता पर्ची के संबंध में प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर खाद्यान पात्रता पर्ची ऑनलाइन कराई गई। उनके निर्देशानुसार फूड विभाग द्वारा ग्राम निमोदामठ निवासी श्री गुरूप्रीत सिंह एवं कराहल निवासी विष्णु कुशवाह की पात्रता पर्ची तत्काल ही ऑनलाइन कराने की प्रक्रिया की गई।

इसके साथ ही दुबडी निवासी कमल प्रजापति की पात्रता पर्ची ऑनलाइन करने के निर्देश संबंधित पंचायत सचिव को दिये गये।

Tags:

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.