डिग्री कॉलेज के संचालन को लेकर जिलाधिकारी ने किया किरतपुर एवं गौड़ाबौराम प्रखंड अंतर्गत डिग्री कॉलेज का निरीक्षण

By Gaurav Kabir

Published on: June 23, 2026

दरभंगा 23 जून 2025:- जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने आज किरतपुर प्रखण्ड अन्तर्गत मध्य विद्यालय, जरसो तथा गौड़ाबौराम प्रखण्ड अन्तर्गत राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय, आसी, निरीक्षण किए। उल्लेखनीय है कि 01 जुलाई से डिग्री कॉलेज का संचालन किया जाएगा।,जिलाधिकारी ने चल रहे कार्यों का जायजा लिया।

अधिकारियों के साथ किया डिग्री कॉलेज संचालन की तैयारियों की समीक्षा,आधारभूत संरचना एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

दरभंगा 23 जून 2025:- जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने आज किरतपुर प्रखण्ड अन्तर्गत मध्य विद्यालय, जरसो तथा गौड़ाबौराम प्रखण्ड अन्तर्गत राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय, आसी, निरीक्षण किए। उल्लेखनीय है कि 01 जुलाई से डिग्री कॉलेज का संचालन किया जाएगा।,जिलाधिकारी ने चल रहे कार्यों का जायजा लिया।


निरीक्षणोंपरान्त उन्होंने विद्यालय परिसर के भवनों के रंग-रोगन,चाहरदीवारी निर्माण कार्यों का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारी को सभी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित संवेदक को निर्देश दिया कि विद्यालय परिसर में आधारभूत और आवश्यक व्यवस्थाओं को यथाशीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें।


उल्लेखनीय है कि 01 जुलाई से जिला के 8 प्रखंडों में महाविद्यालय में पठन पाठन का कार्य शुभारंभ होगा।
जिलाधिकारी ने विद्यालय में डिग्री कॉलेज नाम लिखवाने का निर्देश दिया।


विद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए विद्यालय की चाहरदीवारी निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया,ताकि डिग्री कॉलेज संचालन की प्रक्रिया समयबद्ध रूप से आगे बढ़ाई जा सके।


इस अवसर पर सहायक समाहर्ता कल्पना रावत,डीसीएलआर,प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी आदि उपस्थित थे।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.