कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20 सूत्री) की बैठक सम्पन्न,प्रभारी मंत्री ने कहा दरभंगा को सुसज्जित करना, और बिहार में नंबर–1 बनाना है

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

दरभंगा : समाहरणालय स्थित बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में माननीय मंत्री पथ निर्माण विभाग, बिहार सह प्रभारी मंत्री, दरभंगा जिला इंजीनियर कुमार शैलेंद्र जी के अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20 सूत्री) की बैठक

दरभंगा : समाहरणालय स्थित बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में माननीय मंत्री पथ निर्माण विभाग, बिहार सह प्रभारी मंत्री, दरभंगा जिला इंजीनियर कुमार शैलेंद्र जी के अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20 सूत्री) की बैठक आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार ने माननीय प्रभारी मंत्री को पाग,चादर एवं पौधा प्रदान कर मिथिला पद्धति से सम्मानित किए ।

तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया गया। साथ ही उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल एवं अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री मनोज कुमार द्वारा 20 सूत्री समिति के सदस्यों का पाग एवं चादर से स्वागत एवं सम्मानित किया ।बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने कहा कि 20 सूत्री की बैठक जिले के विकास एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें तथा दरभंगा को राज्य में प्रथम जिला बनाने की दिशा में कार्य करें।उन्होंने जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक को विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से निर्धारित करने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क निर्माण में जहां भी बाधाएं हैं, उन्हें अविलंब दूर कर निर्माण कार्य को गति देने एवं अभियंताओं को फील्ड निरीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

वरीय पुलिस अधीक्षक और एसडीपीओ को थाना स्तर पर औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिए।

श्री कौशल कुमार जिलाधिकारी को “दरभंगा को सुसज्जित करने और इसके लिए समग्र विकास हेतु मानचित्र तैयार क्रियान्वित करने का निर्देश दिया ।बैठक में सर्वप्रथम पूर्व बैठक की अनुपालन पर विमर्श हुआ। मनरेगा अंतर्गत रोजगार उपलब्धता एवं प्रगति की समीक्षा की गई।

पंचायत सरकार भवनों को पूर्ण रूप से संचालित करने, कर्मियों की नियमित और रोस्टर के साथ उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा संबंधित कर्मियों के नाम पंचायत भवनों की दीवारों पर अंकित कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी पंचायत सरकार भवनों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने पर बल दिया गया।

बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा कृषि फीडर से संबंधित प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश विद्युत विभाग को दिया गया। किसानों को सिंचाई कार्य हेतु सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया। किसानों को समय पर विद्युत सुविधा उपलब्ध कराने, जहां बिजली पोल स्थापित हो चुके हैं वहां तार लगाने तथा कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता देने पर विशेष बल दिया गया।

समीक्षा के दौरान उर्वरक वितरण में निर्धारित दर से अधिक राशि लिए जाने की शिकायतों पर चिंता व्यक्त की गई। प्रभारी मंत्री ने रैक प्वाइंट पर जांच कराने एवं जिलाधिकारी को औचक निरीक्षण कराने का निर्देश दिया। खाद्य आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए तीनों अनुमंडल पदाधिकारियों को गोदामों का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया।

कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को ईटावा, शिवनगर, पोहदी, महीनाम, पड़री सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित जलमीनारों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिन क्षेत्रों में बोरिंग कार्य पूर्ण हो चुका है वहां शीघ्र वायरिंग एवं संचालन सुनिश्चित करने को कहा गया। सभी जनप्रतिनिधियों को पीएचईडी द्वारा संचालित योजनाओं की सूची उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया।बैठक में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अलीनगर में चिकित्सक एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति का सुझाव दिया गया।

विधायक जाले ने कृषि फीडर को 10 दिनों के भीतर चालू कराने, पावर ग्रिड एवं सिंहवाड़ा उत्तरी उच्च विद्यालय के भवन लिए भूमि चिन्हित करने का प्रस्ताव रखा। माननीय विधायक बेनीपुर ने अंटौर क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मति कराने का आग्रह किया।

उन्होंने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि रोड को उखाड़े नहीं इससे अवागमन में काफी परेशानी होती है। महापौर द्वारा स्वच्छता कर्मियों के मानदेय वृद्धि तथा प्रधानमंत्री आवास योजना की द्वितीय किस्त निर्गत करने का सुझाव दिया गया।माननीय सांसद मधुबनी श्री अशोक कुमार यादव ने कहा कि पदाधिकारियों का दायित्व जनता के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करना है।

उन्होंने मनरेगा के माध्यम से पारंपरिक पोखरों का संरक्षण, जल संचयन तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर बल दिया। साथ ही अभियंताओं को क्षेत्र भ्रमण कर पुल एवं नाला निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने का सुझाव दिया।

सांसद दरभंगा डॉ.गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के कारण दरभंगा विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। केंद्र सरकार के द्वारा दरभंगा जिले के पूरे देश में सबसे ज्यादा विकास के लिए राष्ट्रीय राशि आवंटित की गई है।

उन्होंने बैठक में दरभंगा एम्स निर्माण में तेजी, डीएमसीएच सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में इंडोर सेवा प्रारंभ करने, डीएमसीएच परिसर को अतिक्रमणमुक्त करने, केंद्रीय विद्यालय की आधारभूत संरचना विकसित करने, बुडको परियोजनाओं एवं आरओबी निर्माण कार्यों में तेजी लाने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान आकृष्ट कराये।उन्होंने सकरी–रैयाम एवं लोहट चीनी मिलों को पुनः प्रारंभ करने तथा बेनीपुर एवं बिरौल डिग्री कॉलेज में बीएड पाठ्यक्रम शुरू कराने का आग्रह किया।

मंत्री मदन सहनी ने कहा कि जिले में जहां भी सड़क निर्माण कार्य लंबित हैं, संबंधित अभियंताओं के साथ बैठक कर उन्हें शीघ्र पूरा कराया जाए। साथ ही जिन स्थानों पर बोरिंग कार्य हो चुका है वहां पेयजल सुविधा चालू करने का निर्देश दिया। बैठक में सभी माननीय विधायक जी ने जनता की समस्याओं को समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया ।

अधिकारियों को आम जनता और प्रतिनिधियों का मोबाइल उठाने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिया ।श्री कौशल कुमार जिला पदाधिकारी दरभंगा ने बैठक के अंत में सभी आगत अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

उन्होंने कहा कि माननीय प्रभारी मंत्री एवं माननीय विधायक के द्वारा दिए गए निर्देशों का अधिकारियों के द्वारा अनुपालन पालन कराया जाएगा।बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20 सूत्री) के सदस्य उपस्थित रहे।

20 सूत्री बैठक में माननीय मंत्री श्री मदन सहनी, सांसद दरभंगा डॉ.गोपाल जी ठाकुर,माननीय सांसद मधुबनी श्री अशोक कुमार यादव, माननीय विधायक जाले श्री जिवेश कुमार ,माननीय विधायक बेनीपुर श्री विनय कुमार चौधरी, माननीय विधायक दरभंगा ग्रामीण श्री राजेश कुमार मंडल, माननीय विधान पार्षद श्री हरि सहनी, माननीय महापौर श्री मतीअंजुम आरा, माननीय जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती रेणु देवी,माननीय श्री जीवछ सहनी उपाध्यक्ष 20 सूत्री एवं सदस्य अंकुर गुप्ता,देवेंद्र कुमार झा, माधव कुमार मुन्ना, कमलेश कुमार मंडल,भोलानाथ महतो, गजेंद्र प्रसाद सिंह, श्रीमती मृदुला राय, विपुल राज, मुकेश कुमार सुमन, विजय राम,नवाब अख्तर,किशोर कुमार गुप्ता, विजय चौधरी,अभय नंद झा, बालेंदु झा, श्रीमती सपना भारती,रमेश प्रसाद, मणिकांत मिश्र, विनय कुमार पासवान, एसके सुमन,लक्ष्मी पासवान आदि उपस्थित रहे।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.