आज भोपाल में “समृद्ध एमएसएमई-विकसित मध्यप्रदेश” कार्यक्रम में लगभग 900 इकाइयों को ₹360 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि का वितरण किया। इस अवसर पर उद्यमियों से संवाद कर भूमि आवंटन के लिए आशय पत्र तथा हितग्राहियों को हितलाभ भी प्रदान किए।
हर्ष का विषय है कि प्रदेश में 5.26 लाख से अधिक मैन्यूफैक्चरिंग इकाइयाँ कार्यरत हैं, जिनमें ₹42,700 करोड़ का निवेश हुआ है। इनसे लगभग 44 लाख लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल रहा है।
मध्यप्रदेश सरकार युवा उद्यमियों को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है। विकसित भारत-2047 के संकल्प को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश ने वर्ष 2047 तक 1 करोड़ पंजीकृत MSME इकाइयों का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिससे प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।







No comments yet. Be the first to comment!