नगर विकास एवं आवास नीतीश मिश्रा की अध्यक्षता में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 की तैयारी की समीक्षा बैठक

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

भागलपुर, 15 जून सुल्तानगंज नगर परिषद के सभागार में मंत्री नगर विकास एवं आवास तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग सह भागलपुर जिला के प्रभारी मंत्री श्री नीतीश मिश्रा की अध्यक्षता में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला

भागलपुर, 15 जून सुल्तानगंज नगर परिषद के सभागार में मंत्री नगर विकास एवं आवास तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग सह भागलपुर जिला के प्रभारी मंत्री श्री नीतीश मिश्रा की अध्यक्षता में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 की तैयारी की समीक्षा बैठक की गई।


जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मेले की तैयारी के संबंध में बताया गया कि श्रावणी मेला में 14 विभागों का योगदान रहता है। जिसमें गृह विभाग द्वारा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाती है ताकि संपूर्ण मेला क्षेत्र, धर्मशाला, ठहराव स्थल में लगातार सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

नगर परिषद सुल्तानगंज द्वारा मेला क्षेत्र की साफ सफाई एवं शौचालय पेयजल की व्यवस्था कराई जाती है। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए चार शिफ्ट में कर्मी रहेंगे। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था की जाती है। ऊर्जा विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर, बिजली पोल, तार इत्यादि की व्यवस्था की जाती है। पथ निर्माण विभाग द्वारा पीली पट्टी दुकानदारों के लिए तथा उजली पट्टी कांवड़ियों के पैर में जलन ना हो सके इसलिए सड़क पर खींची जाती है।


इसके अतिरिक्त वाटर एटीएम, जर्मन हैंगर, VIP टॉयलेट की व्यवस्था की जाती है। कांवड़िया पथ में बालू की व्यवस्था भी पथ निर्माण विभाग के द्वारा की जाती है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल कैंप, एंबुलेंस की व्यवस्था की जाती है। आवश्यकता अनुसार कांवड़ियों का इलाज किया जाता है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा फूड इंस्पेक्टर की प्रतिनियुक्ति की जाती है। इसके साथ ही सामानों की दर एवं गुणवत्ता संधारित की जाती है। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा मोटरबोट ,एसडीआरएफ की टीम, आपदा मित्र की प्रतिनियुक्ति की जाती है। जल संसाधन विभाग द्वारा घाट पर जालीयुक्त बैरिकेडिंग तथा वाटर एंबुलेंस की व्यवस्था की जाती है।

पर्यटन विभाग विगत वर्ष धांधी बेलारी में जर्मन हैंगर लगाई थी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष NH के डाक बंगला में स्विस कॉटेज बनाने का प्रस्ताव है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाता है। विभागीय प्रदर्शनी, खोया- पाया सूचना केंद्र तथा तीनों जिला के महत्वपूर्ण दूरभाष नंबर का लीफलेट प्रकाशित किया जाता है।


इस वर्ष पंचायती राज विभाग को भी जोड़ा गया है। ताकि ग्रामीण क्षेत्र में कांवड़िया पथ की साफ सफाई, मुखिया जी के माध्यम से सफाई प्रेक्षक के द्वारा कराया जा सके। मेले में कांवरियों के गिनती के लिए हेड अकाउंट कैमरा भी लगाया जाता है।


बैठक में माननीय विधायक सुलतानगंज ने सुलतानगंज में जल निकासी की स्थाई व्यवस्था, महिला अस्पताल के चाहर दिवारी का जीर्णोद्धार तथा कृष्णनंदन उच्च विद्यालय और मुरारका कॉलेज में खेल मैदान की स्थाई व्यवस्था और श्रावणी मेला को राष्ट्रीय मेल घोषित करवाने की मांग की। वहीं भागलपुर के माननीय सांसद ने कहा कि मेला को बेहतर बनाने में सभी लोग सहयोग अपना अपना प्रदान करें ।


बांका के माननीय सांसद ने कहा कि अजगैबीनाथ में स्थाई रूप से सालों भर के लिए एसडीआरएफ की टीम रखी जाए। घाट पर बैरिकेडिंग कुंभ मेला की तर्ज पर की जाए। ताकि उसे आगे पीछे किया जा सके। सुल्तानगंज के स्थानीय पंडा को स्थाई पास दिया जाए और सुल्तानगंज में एक स्थाई अच्छी नाली प्रणाली की व्यवस्था की जाए।


बैठक को संबोधित करते हुए माननीय प्रभारी मंत्री ने कहा कि श्रावणी मेला में यहां के सभी पदाधिकारी और कर्मी महीनों तक लगे रहते हैं। यहां तक की भादो में भी मिथिला क्षेत्र से लोग ज्यादा आते हैं।


आदरणीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी इस मेल में 365 दिन के लिए स्थाई व्यवस्था बनाने की योजना बना रहे हैं। दुकानदारों का रजिस्ट्रेशन हो जाए उन्होंने कहा कि यहां के पदाधिकारी और टीम इतनी मेहनत करती है वह सोशल मीडिया पर दिखनी चाहिए। इस प्रकार का आईटी सॉल्यूशन चाहिए ताकि विभागों के अच्छे काम भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो।


बैठक में बैठक में माननीय सांसद भागलपुर श्री अजय कुमार मंडल, माननीय सांसद बांका श्री गिरधारी यादव, माननीय नगर विधायक श्री रोहित पांडेय, माननीय विधायक कहलगांव श्री शुभानंद मुकेश, माननीय विधायक पीरपैंती श्री मुरारी पासवान, उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह, बीस सूत्री के दोनों उपाध्यक्ष श्री संतोष कुमार साह एवं श्री विपिन बिहारी सिंह सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं नगर परिषद के पार्षद गण उपस्थित थे।

Dr Nawal Kishor
District Administration Patna
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
JEEVIKA Bihar
Bhagalpur Police
DM & Collector, Banka

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.