वट सावित्री व्रत 2026: सुहागिनों ने बरगद की पूजा कर मांगी पति की लंबी आयु,जानें आज के शुभ संयोग

By Gaurav Kabir

Published on: May 16, 2026

ब्यूरो रिपोर्ट: News 96 इंडिया ​देशभर में वट सावित्री का पावन पर्व मनाया जा रहा है। सुबह से ही विभिन्न मंदिरों और वट वृक्षों के नीचे महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई।पारंपरिक वेशभूषा, परिधान में

ब्यूरो रिपोर्ट: News 96 इंडिया

​देशभर में वट सावित्री का पावन पर्व मनाया जा रहा है। सुबह से ही विभिन्न मंदिरों और वट वृक्षों के नीचे महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई।पारंपरिक वेशभूषा, परिधान में सजी सुहागिनों ने बरगद के वृक्ष की पूजा कर अपने पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।​

इस वर्ष वट सावित्री के साथ शनि जयंती का होना बेहद शुभ माना जा रहा है।ज्योतिषियों के अनुसार, आज के दिन किया गया दान और पूजा अक्षय फल प्रदान करेगी।

महिलाओं ने बरगद के चारों ओर कच्चा सूत लपेटकर परिक्रमा की और सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी।चने और बांस के पंखे का दान कर बड़ों का आशीर्वाद लिया गया।​

पुरे बिहार, मधेपुरा, उदाकिशुनगंज में प्रशासन की ओर से भी पूजा स्थलों पर सुरक्षा और सफाई के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

मधेपुरा जिले के पुरैनी प्रखंड निवासी रोशन कुशवाहा की धर्मपत्नी पूजा कुमारी ने इस वर्ष पहली बार वट सावित्री का व्रत श्रद्धा से रखा। सुहाग की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के लिए उन्होंने बरगद के पेड़ की विधि-विधान से पूजा की।

व्रत के दौरान उन्होंने सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी और बरगद के चारों ओर धागा बांधकर परिक्रमा की। पारंपरिक वेश में महिलाओं ने भी सामूहिक पूजा में भाग लिया।पूजा ने कहा कि यह व्रत नारी शक्ति और पति-पत्नी के अटूट बंधन का प्रतीक है।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.