गेहूं उपार्जन 2026-27 : जिले में 3.42 लाख मीट्रिक टन से अधिक खरीदी

By Gaurav Kabir

Published on: May 23, 2026

सिवनी /सिवनी जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत गेहूं उपार्जन कार्य तेज गति से जारी है। 23 मई 2026 की स्थिति में जिले में कुल 3 लाख 42 हजार 329 मीट्रिक टन गेहूं का

सिवनी /सिवनी जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत गेहूं उपार्जन कार्य तेज गति से जारी है। 23 मई 2026 की स्थिति में जिले में कुल 3 लाख 42 हजार 329 मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया जा चुका है।

इस वर्ष 54 हजार 96 किसानों ने पंजीयन कराया है तथा जिले में 78 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की जा रही है। अब तक 38 हजार 311 किसानों ने गेहूं विक्रय किया है।
उपार्जित गेहूं की कुल राशि 884.92 करोड़ रुपये दर्ज की गई है। अब तक 617 करोड़ रुपये का सफल भुगतान किसानों के खातों में किया जा चुका है।
प्रभारी कलेक्टर श्री अनिल कुमार राठौर के निर्देशानुसार राजस्व सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी लगातार उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। निरीक्षण के दौरान किसानों की सुविधा, तौल व्यवस्था, बारदानों की उपलब्धता, परिवहन, भंडारण एवं भुगतान प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उपार्जन से संबंधित सभी प्रक्रियाएं पारदर्शिता एवं समयसीमा के साथ पूर्ण कराई जाएं। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav #seoni

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.