मंजौरा में सड़क पर जमा पानी में बैठक लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन बाजार की जर्जर सड़क पर जलजमाव से फूटा लोगों का गुस्सा

By Gaurav Kabir

Published on: May 7, 2026

मंजौरा में सड़क पर जमा पानी में बैठक लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन बाजार की जर्जर सड़क पर जलजमाव से फूटा लोगों का गुस्सा मधेपुरा:उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के मंजौरा बाजार में वर्षों से जर्जर सड़क

मंजौरा में सड़क पर जमा पानी में बैठक लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन बाजार की जर्जर सड़क पर जलजमाव से फूटा लोगों का गुस्सा

मधेपुरा:उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के मंजौरा बाजार में वर्षों से जर्जर सड़क और बारिश के दिनों में जलजमाव की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों का गुस्सा गुरुवार को भड़क उठा। गुस्साएं लोगों ने जर्जर सड़क पर जमा पानी में बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साएं लोगों ने व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं अधिकारी और जनप्रतिनिधि को कोसा।

समाजसेवी प्रमोद पासवान के नेतृत्व में ग्रामीणों एवं दुकानदारों ने मुख्य सड़क पर जमा पानी के बीच बैठकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी जताई।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि मंजौरा बाजार की मुख्य सड़क लंबे समय से बदहाल स्थिति में है।हल्की बारिश होते ही सड़क पर पानी और कीचड़ जमा हो जाता है।

जिससे पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। कई बार लोग फिसलकर घायल भी हो चुके हैं।

स्थानीय ग्रामीण कमलेश मेहता ने बताया कि बरसात के समय सड़क तालाबनुमा बन जाता है। बाजार आने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

इस दौरान समाजसेवी प्रमोद पासवान ने कहा कि मंजौरा बाजार क्षेत्र की यह समस्या वर्षों पुरानी है।कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को अवगत कराया गया।लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने पूर्व में सड़क का मेट्रेबल कराने का आश्वासन दिया था।उनके निर्देश पर विभागीय अधिकारी स्थल निरीक्षण करने भी पहुंचे थे। लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ।

वहीं अजय शंकर सिंह ने कहा कि सड़क की बदहाली के कारण बाजार की रौनक भी प्रभावित हो रही है। बारिश के दिनों में लोग बाजार आने से कतराने लगते हैं।

चंदन कुमार और मुकेश मेहता ने बताया कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से थोड़ी बारिश में भी सड़क पर घंटों पानी जमा रहता है।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रशासन से अविलंब सड़क निर्माण एवं जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन बाद  समाजसेवी श्रवण कुमार साह ने लोगों को जूस पिलाकर शांत कराया। जिसके बाद धरना कार्यक्रम समाप्त हुआ।

प्रदर्शन में कमलेश मेहता, प्रमोद पासवान, अजय शंकर सिंह, चंदन कुमार, मुकेश मेहता, एऐनुल अंसारी, वीरेंद्र साह, आनंद कुमार, श्रवण कुमार, धर्मेंद्र साह, अर्जुन शाह, सुनील मेहता, रमेश शाह, त्रिलोकी मेहता, शंभू शाह, विपिन भगत, सुनील पोद्दार, राजकुमार पासवान, पिंटू ठाकुर सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.