मधेपुरा: डीएम अभिषेक रंजन ने की CMR आपूर्ति की समीक्षा, निर्धारित समय में लक्ष्य पूरा करने के सख्त निर्देश

By Gaurav Kabir

Published on: May 23, 2026

मधेपुरा (23 मई 2026): मधेपुरा जिले में कस्टम मिल्ड राइस (CMR) की आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। आज 23 मई 2026 को मधेपुरा समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिला

मधेपुरा (23 मई 2026): मधेपुरा जिले में कस्टम मिल्ड राइस (CMR) की आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। आज 23 मई 2026 को मधेपुरा समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिला पदाधिकारी (DM) श्री अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में सीएमआर आपूर्ति की अद्यतन स्थिति का जायजा लेना और निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करना था।

बैठक में जिला अंतर्गत सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, CMR गोदाम प्रबंधक, जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं जिला प्रबंधक, बिहार राज्य खाद्य निगम, मधेपुरा ने भाग लिया। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा सी०एम०आर० आपूर्ति की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने संबंधित मिलरों को निर्धारित अवधि के भीतर लंबित सी०एम०आर० की आपूर्ति पूर्ण करने तथा कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित मानकों एवं समय-सीमा का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।साथ ही संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

बैठक में आपूर्ति प्रक्रिया में आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा की गई तथा आवश्यक समाधान हेतु निर्देश दिए गए।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.