सुपौल:सड़क सुरक्षा की दिशा में सुपौल जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण पहल

By Gaurav Kabir

Published on: May 24, 2026

सुपौल:सड़क सुरक्षा की दिशा में सुपौल जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण पहल सुपौल :जिला परिवहन कार्यालय, सुपौल में बिहार सड़क सुरक्षा परिषद के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों पर आधारित एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

सुपौल:सड़क सुरक्षा की दिशा में सुपौल जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण पहल

सुपौल :जिला परिवहन कार्यालय, सुपौल में बिहार सड़क सुरक्षा परिषद के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों पर आधारित एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 42 निजी एवं 01 सरकारी चालक सहित कुल 43 चालकों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग, यातायात संकेतों का पालन, ओवरस्पीडिंग से बचाव, सीट बेल्ट एवं हेलमेट के उपयोग, सड़क दुर्घटना की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई तथा “गुड सेमेरिटन” प्रावधानों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के उपरांत सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। साथ ही राज्य सरकार के प्रावधान के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त चालकों को 200 की प्रोत्साहन राशि उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।

एक चालक ने बताया कि इस प्रकार का प्रशिक्षण न केवल वाहन संचालन को बेहतर बनाता है, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी एवं जागरूकता की भावना भी विकसित करता है।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.