बिहार के जंगलों-झीलों में इकोटूरिज्म को बूस्ट, 27 डैम और 247 तालाबों पर निवेश का न्योता

By Gaurav Kabir

Published on: May 24, 2026

9 जून को बड़ी बैठक, ‘बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर’ मॉडल पर बनेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं: अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर पटना: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने बिहार में इकोटूरिज्म की अपार संभावनाओं को धरातल पर उतारने के

9 जून को बड़ी बैठक, ‘बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर’ मॉडल पर बनेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं: अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर

पटना: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने बिहार में इकोटूरिज्म की अपार संभावनाओं को धरातल पर उतारने के लिए निवेशकों को बड़ा न्योता दिया है। रविवार को अरण्य भवन में अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर की अध्यक्षता में निवेशकों के साथ बैठक हुई।

27 डैम, 247 तालाब-पोखर चिन्हित

PCCF हॉफ अरविंदर सिंह ने बताया कि भीमबांध परियोजना का RFP पहले ही सार्वजनिक किया जा चुका है। साथ ही विभाग ने EOI जारी कर 27 डैम साइट्स और 247 तालाब-पोखर स्थलों को चिन्हित किया है। इन स्थलों पर निजी निवेशकों को आमंत्रित किया गया है ताकि बड़े पैमाने पर इकोटूरिज्म विकसित हो।

BOT मॉडल पर होगा विकास

विभाग की योजना इन स्थलों को विश्वस्तरीय अवसंरचना के साथ विकसित करने की है। परियोजनाओं को “बिल्ड, ऑपरेट एंड ट्रांसफर” मॉडल पर संचालित किया जाएगा। निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा।

9 जून को बड़ी बैठक की तैयारी

बैठक का उद्देश्य RFP और EOI पर निवेशकों को जानकारी देना था। 9 जून को होने वाली बैठक के लिए उद्योग संगठन, चैंबर ऑफ कॉमर्स, CII और बड़े निवेशकों को आमंत्रित करने की रणनीति बनी। विभाग ने निजी निवेशकों से इकोटूरिज्म विकास में सहयोग की अपील की।

बैठक में करीब 25 निवेशकों और संस्थाओं के पदाधिकारी शामिल हुए। बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन के MD नंद किशोर, विशेष सचिव आलोक कुमार, CCF अमित, प्रोजेक्ट डायरेक्टर नेशामणि, वन संरक्षक सत्यजीत कुमार, पटना जू निदेशक हेमंत पाटिल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.