पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर नियुक्ति हेतु मुख्य लिखित परीक्षा 27 मई को आयोजित होगा।परीक्षा का आयोजन दो पालियों में निर्धारित है।पूर्णिया सदर अंतर्गत कुल सात परीक्षा केंद्र बनाया गया है।कुल 3751 अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा में भाग लिया जाएगा। स्वच्छ एवं कदाचार रहित शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबध: अंजनि कुमार प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर नियुक्ति हेतु दिनांक 27 मई 2026 को आयोजित होने वाले मुख्य लिखित परीक्षा को लेकर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों तथा केंद्राधीक्षक और वरीय पदाधिकारियों के साथ विधि व्यवस्था को लेकर ब्रीफिंग बैठक का आयोजन महानंदा सभागार में आहूत की गई।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा केंद्राधीक्षक को निर्देश दिया गया कि हर हालत में स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त तथा शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराना सुनिश्चित करें।बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस अवर निरीक्षक के पद कुल 1799 रिक्तियों के लिए जारी किए गए विज्ञापन संख्या 05/2025 के क्रम में अभ्यर्थियों का मुख्य लिखित परीक्षा दिनांक 27 मई 2026 (बुधवार) को दो पालियों में आयोजित की जाएंगी क्रमशः प्रथम पाली:-सामान्य हिंदी, परीक्षा की अवधि 10:00 बजे पूर्वाह्न से 12:00 बजे मध्यान्ह तक निर्धारित है। अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग टाइम 8:30 बजे पूर्वाह्न से निर्धारित है।
द्वितीय पाली:-समान्य अध्ययन, परीक्षा की अवधि 2:30 बजे अपराह्न से 4:30 बजे अपराह्न तक निर्धारित है। अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग टाइम 1:00 बजे अपराह्न से निश्चित है।
पूर्णिया सदर अनुमंडल अंतर्गत सात परीक्षा केंद्र बनाया गया है क्रमशः
01:-BBM senior secondary School Bhatta bajar Purnia, मे अभ्यर्थियों की कुल संख्या 600 है।
02:-bright career School, career colony Purnia, मे अभ्यर्थियों की कुल संख्या 576 है।
03:- Vijendra public School maranga Purnia में अभ्यार्थियों की कुल संख्या 576 है।
04:-जिला स्कूल नियर भट्ठा बाजार पूर्णिया मे अभ्यर्थियों की कुल संख्या 552 है।
05:-J.L.N.S. High School gulab Bagh Purnia में अभ्यर्थियों की कुल संख्या 504 है।
06:-S.R. DAV public School chunapur road Purnia में अभ्यर्थियों की कुल संख्या 504 है।
07:- Government girls High School kachhari road Mariyam Nagar Purnia मे कल अभ्यर्थियों की संख्या 439 है।
सभी परीक्षा केंद्रों पर जिला प्रशासन द्वारा पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति किया गया है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित दंडाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक को निर्देश दिया गया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के पूर्व अभ्यर्थियों का सघन जांच के बाद ही प्रवेश करने की अनुमति देंगे। कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में सादा कागज, क्लिपबोर्ड, स्लाइड रूल, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ उपकरण डिजिटल डायरी, पामटॉप, पीडीए अथवा कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाना वर्जित है।
सभी परीक्षा केंद्रों पर वीडियो ग्राफी की व्यवस्था केन्द्राधीक्षक को ससमय करने का निर्देश दिया गया।सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि प्रवेश करने वाले परीक्षार्थियों का सघन ब्रीफिंग परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर ही करना सुनिश्चित करेंगे।
परीक्षा अवधि के दौरान सभी परीक्षा केन्द्रो पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया को परीक्षा केंद्र के 500 गज के परिधि में बी एन एस एस की धारा 163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू करेंगे।सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरा अभ्यर्थियों के प्रवेश के समय फोटोग्राफी उनके बाए हाथ के अंगूठे का बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंट परीक्षा के समय फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है।
परीक्षा समाप्ति के पश्चात् अभ्यर्थियों को दिए गए प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका वापस ले लेंगे। किसी भी परिस्थिति में अभ्यर्थी प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका का लेकर बाहर नहीं जाएंगे। ऐसा करने पर संबंधित के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।श्री रवि राकेश अपर समाहर्ता पूर्णिया को परीक्षा संचालन के लिए सहायक संयोजक के रूप में प्रतिनियुक्ति किया गया है। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर पूर्व से समाहरणालय परिसर में संचालित जिला नियंत्रण कक्ष में पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।
जिला नियंत्रक कक्ष का दूरभाष संख्या:-06454 -24 3 000/242310/24 15 55 है। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि नियंत्रण कक्ष से यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस बल तथा वरीय पदाधिकारी अपने निर्धारित केंद्र पर ससमय पहुंचे।






No comments yet. Be the first to comment!