पूर्णियां :बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह सजग एवं सतर्क

By Gaurav Kabir

Published on: 5 मिनट पहले

पूर्णियां :प्रभारी जिला पदाधिकारी अंजनि कुमार एवं पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत की संयुक्त अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के साथ विधि व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार पूर्णिया में आहूत की गई। बकरीद

पूर्णियां :प्रभारी जिला पदाधिकारी अंजनि कुमार एवं पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत की संयुक्त अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के साथ विधि व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार पूर्णिया में आहूत की गई।


बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में भाईचारे के रूप में सम्पन्न कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया।

जिला अंतर्गत प्रयाप्त संख्या में महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति किया गया है।

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, जिला साइबर सेल 24 घंटे रहेगा सक्रिय:-

सभी बीडीओ और सीओ एवं थानाध्यक्ष लगातार क्षेत्र भ्रमण कर विधि-व्यवस्था पर रखेंगे पैनी नजर।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का लेंगे जायजा।

बकरीद पर्व को जिले में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक एवं बहुस्तरीय तैयारी की गई है।

विधि-व्यवस्था के सफल संधारण हेतु सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को ससमय अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर पूरी सतर्कता एवं जवाबदेही के साथ दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि किसी भी प्रकार की अफवाह, शरारत, सांप्रदायिक तनाव अथवा विधि-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध तत्काल कठोर एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि जिले में शांति, सद्भाव एवं आपसी विश्वास का वातावरण बनाए रखना है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने संबोधित में कहा गया कि जिले के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस कर्मियों की विशेष तैनाती की गई है,जो लगातार संदिग्ध गतिविधियों एवं शरारती तत्वों पर नजर रखेंगे। सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष एवं पुलिस बल को पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है।

विधि-व्यवस्था की सतत् निगरानी के लिए सभी प्रखंडों के बीडीओ, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्षों और अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए लगातार क्षेत्र भ्रमण करने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।

वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को क्षेत्रवार जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो पल-पल की स्थिति से जिला मुख्यालय को अवगत कराते रहेंगे।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि बकरीद का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधियों अथवा अफवाह की सूचना तत्काल जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं।

जिले में विधि-व्यवस्था की निरंतर मॉनिटरिंग हेतु जिला नियंत्रण कक्ष पूर्व से कार्यरत है जो बकरीद पर्व के दौरान लगातार 24 घंटे कार्यरत रहेगा। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या – 06454-243000/242310/241555 है।
उक्त पर्व के अवसर पर संपूर्ण विधि व्यवस्था के प्रभार में श्री रवि राकेश अपर समाहर्ता पूर्णिया जिनका मोबाइल नंबर- 9473191359 एवं श्री आलोक रंजन अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णिया मोबाइल नंबर 8544428350 है।

जिला नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था मॉनिटरिंग के प्रभार में श्री इंद्रजीत कुमार, वरीय उप समाहर्ता पूर्णिया, जिनका मोबाइल नंबर- 7387997685 है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दंगा नियंत्रण बल, वज्र वाहन, अग्निशमन दस्ता एवं आवश्यक संसाधनों को पूरी तरह तैयार रखा गया है।

अग्निशमन विभाग को भी निर्देश दिया गया है कि सभी उपकरण एवं कर्मी हर समय अलर्ट मोड में रहें।

सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने हेतु जिला साइबर सेल एवं सभी संबंधित सोशल मीडिया के माध्यम से सोशल मीडिया टीम को 24 घंटे सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है।

जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि सोशल मीडिया पर झूठी, भ्रामक एवं अफवाह फैलाने वाली पोस्ट करने अथवा साझा करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ब्रीफिंग बैठक में वरीय पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय तथा प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे और थाना, प्रखंड एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारीगण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.