स्वच्छता में कटनी का डंका: कैमोर प्रदेश में नंबर-1,विजयराघवगढ़ दूसरे स्थान पर,स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में सिटिजन फीडबैक के जरिए दोनों नगर परिषदों ने रचा इतिहास

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

:-हजारों नागरिकों की सहभागिता से चमकी स्वच्छता रैंकिंग,कलेक्टर आशीष तिवारी की अपील का दिखा असर कटनी स्वच्छता के राष्ट्रीय अभियान स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में कटनी जिले की नगर परिषद कैमोर और विजयराघवगढ़ ने शानदार प्रदर्शन

:-हजारों नागरिकों की सहभागिता से चमकी स्वच्छता रैंकिंग,कलेक्टर आशीष तिवारी की अपील का दिखा असर

कटनी स्वच्छता के राष्ट्रीय अभियान स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में कटनी जिले की नगर परिषद कैमोर और विजयराघवगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना ली है। वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में सिटिजन फीडबैक (नागरिक प्रतिक्रिया) के मामले में वर्तमान स्थिति में कैमोर नगर परिषद मध्यप्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच गई है, जबकि विजयराघवगढ़ ने दूसरा स्थान हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया है।

कैमोर नगर परिषद के 71.18 प्रतिशत नागरिकों अर्थात 13 हजार 769 लोगों ने ऑनलाइन सिटिजन फीडबैक दर्ज कराया है, जो कि 20 हजार की आबादी वाले नगर की श्रेणी में प्रदेश में सबसे अधिक है।वहीं नगर परिषद विजयराघवगढ़ के 63.64प्रतिशत यानी 5 हजार 327 नागरिकों ने स्वच्छता के समर्थन में अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया देकर शहर को प्रदेश में दूसरा स्थान दिलाया है।

यह उपलब्धि केवल आंकड़ों की सफलता नहीं, बल्कि नागरिक जागरूकता, प्रशासनिक सक्रियता और स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आई है।

कलेक्टर की अपील बनी जनआंदोलन

बीते दिनों कैमोर और विजयराघवगढ़ के दौरे पर पहुंचे कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जनप्रतिनिधियों, स्वच्छता मित्रों और आम नागरिकों से संवाद कर अधिक से अधिक सिटिजन फीडबैक देने की अपील की थी।कलेक्टर ने स्वच्छ सर्वेक्षण को केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि शहर की पहचान और नागरिक संस्कार से जुड़ा अभियान बताया था।

प्रवास के दौरान कलेक्टर श्री तिवारी ने कैमोर में नालियों के पानी को ट्रीट कर पार्कों में पेड़-पौधों की सिंचाई तथा फाउंटेन संचालन के लिए विकसित की गई ग्रे-वाटर ट्रीटमेंट फेसिलिटी का अवलोकन भी किया। इसके साथ ही उन्होंने नगर के आकर्षक सौंदर्यीकरण, भित्ति चित्रकारी और आरआरआर पार्क निर्माण कार्यों की सराहना की।

नागरिकों की जागरूकता बनी ताकत

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जिले की नगर निगम कटनी सहित नगर परिषद कैमोर, विजयराघवगढ़ और बरही के नागरिकों से अपील की है कि 31 मई तक स्वच्छता से जुड़े प्रश्नों पर सही एवं सकारात्मक फीडबैक देकर अपने शहरों को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर रैंक दिलाने में सहयोग करें।उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण केवल सफाई व्यवस्था का मूल्यांकन नहीं, बल्कि नागरिकों की जागरूकता, सहभागिता और शहर के प्रति जिम्मेदारी का प्रतिबिंब है। सर्वेक्षण के दौरान मोबाइल कॉल, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और अन्य माध्यमों से नागरिकों की प्रतिक्रिया ली जा रही है।

सफाई मित्रों का परिश्रम

कैमोर और विजयराघवगढ़ के सीएमओ श्री मनीष परते ने इस सफलता का श्रेय नागरिकों की डिजिटल जागरूकता, सफाई मित्रों की मेहनत और प्रशासन की सतत मॉनिटरिंग को दिया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता टीम लगातार फील्ड में सक्रिय रहकर लोगों को जागरूक कर रही है, ताकि सिटिजन फीडबैक की यह रफ्तार और तेज हो सके।कटनी जिले की यह उपलब्धि अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है। स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने का यह मॉडल अन्य नगर निकायों के लिए भी प्रेरणा बनकर उभर रहा है।#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.