पूर्णियां:28 मई को जिले में शांति एवं सौहाद्रपूर्ण माहौल में बकरीद पर्व मनाई जा रही है।विधिव्यवस्था संधारण को लेकर जिला अंतर्गत पर्याप्त संख्या में सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर
दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल को तैनात किया गया है।शांति भंग करने वालें तथा कानून को हाथ में लेने वाले असमाजिक तत्वों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर है।
स्वयं जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पल पल की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी और थाना अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र की विधि व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए हुए है।
जिला नियंत्रण कक्ष से पल पल की गतिविधियों पर रखी जा रही है नजर। किसी भी प्रकार की सूचना या सहायता के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर:-06454-243000/242310/241555 पर सम्पर्क
कर सकते है।







No comments yet. Be the first to comment!