श्योपुर-/ कलेक्टर शीला दाहिमा की अध्यक्षता में आदिवासी विकासखण्ड कराहल की ग्राम पंचायत कलमी ककरधा के ग्राम ककरधा में रात्रि चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान ग्रामीणों से संवाद करते हुए कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने कहा कि विभिन्न विभागों में संचालित रोजगार मूलक योजनाओं से ग्रामीणों को जोडा जायें और उनकी आजीविका बढाने की दिशा में कार्य किया जायें। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत किये गये बकरीपालन से संबंधित आवेदनों के क्रम में प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जायें और विभाग के माध्यम से बकरीपालन के हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया जायें।
इस अवसर पर सहरिया विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री सीताराम आदिवासी, अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, एसडीएम श्री बीएस श्रीवास्तव, सीईओ जनपद श्री राकेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने रात्रि चौपाल कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों का निराकरण करते हुए निर्देश दिये कि ककरधा तालाब की पाल मरम्मत कार्य के लिए प्रस्ताव तैयार किया जायें। इसी प्रकार दृष्टिहीन दिव्यांग श्री हरिओम आदिवासी की आधार संबंधी समस्या का निराकरण कर पुनः दिव्यांग पेंशन शुरू कराई जाये।
इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं से चर्चा के दौरान कहा कि अपने बच्चों को नियमित रूप से पढने के लिए स्कूल भेजे तथा ऐसी महिलाएं जो साक्षर नही है, वे नवभारत साक्षरता मिशन के तहत पढना-लिखना सीखें। शिक्षको के नियमित स्कूल नही आने की शिकायत पर नोटिस के निर्देशकलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा रात्रि चौपाल कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों द्वारा अवगत कराये जाने पर प्राथमिक विद्यालय के सभी 6 शिक्षको को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण श्री राकेश गुप्ता को दिये गये।
चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल खुलने के समय विद्यालय के शिक्षक नियमित रूप से स्कूल नही आते है।4 जून को लगेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविरकलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा निर्देश दिये गये कि ककरधा में 4 जून को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जायें तथा सभी ग्रामीणों का चैकअप कर आवश्यकतानुसार उपचार प्रदान किया जायें। इस संबंध में चौपाल में उपस्थित बीएमओ डॉ सौरभ कुशवाह ने बताया कि 4 जून गुरूवार को प्रातः 11 बजे से आंगनबाडी केन्द्र पर स्वास्थ्य शिविर लगाया जायेंगा।
कलेक्टर के आग्रह पर महिलाओं ने सुनाये पारम्परिक गीतकलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा ग्रामीण महिलाओं से रात्रि चौपाल के दौरान आत्मीय चर्चा की गई तथा उनके आग्रह पर श्रीमती दुलारी बाई सहित अन्य महिलाओं द्वारा पारम्परिक गीत सुनाये। कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने सीईओ जनपद श्री राकेश शर्मा को निर्देश दिये कि महिला मंडल को वाध यंत्र उपलब्ध कराये जायें।
बालिका अंजली को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ देने के निर्देशकलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा माता-पिता की मृत्यु उपरांत अपने मामा-मामी के पास रह रही, 5 वर्षीय बालिका अंजली को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ प्रदान किये जाने के निर्देश महिला बाल विकास अधिकारी श्री महेन्द्र कुमार अम्ब को दिये गये। बालिका के पिता स्व. श्री हरचंद आदिवासी एवं माता स्व. श्रीमती रामनिवासी आदिवासी की मृत्यु हो गई है और बालिका वर्तमान में अपने मामा श्री चिरोंजी आदिवासी के साथ रह रही है। इसके अलावा उन्होंने गांव में इस प्रकार के अन्य बच्चों को भी योजना के तहत लाभान्वित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
रात्रि चौपाल में आये 211 आवेदन कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा की अध्यक्षता में आयोजित रात्रि चौपाल कार्यक्रम में विभिन्न मांगों से संबंधित 211 आवेदन प्राप्त हुए,
जिनमें खाद्य पर्ची से संबंधित 40, दिव्यांग प्रमाण पत्र का 01, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 02, पीएम आवास योजना के 08, आटा चक्की ऋण के लिए 01, किराना स्टोर ऋण के लिए 14, बकरीपालन के लिए 85, भैसपालन के लिए 02, दूध डेयरी के लिए 01, वन अधिकार पट्टो से संबंधित 22 सहित कुल 211 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई का मौके पर निराकरण किया गया तथा समय सीमा से संबंधित आवेदनों का निराकरण कर अवगत कराये जाने के निर्देश दिये गये। इसी प्रकार रोजगारमूलक योजनाओं से संबंधित आवेदनो में प्रक्रिया पूर्ण कर ऋण दिलाने हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।
बच्चो को बिस्किट एवं टॉफी का वितरण कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा रात्रि चौपाल के दौरान बच्चों को अपने साथ ही चारपाई पर बिठाया गया और सभी बच्चों से बालसुलभ चर्चा करते हुए उनके पढाई तथा आंगनबाडी केन्द्र जाने के संबंध में जानकारी ली गई। इसके साथ ही बच्चों को उन्होंने बिस्किट एवं टॉफी भी प्रदाय की।







No comments yet. Be the first to comment!