महामहिम राष्ट्रपति जी का कार्यक्रम प्रस्तावितकलेक्टर की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

श्योपुर- महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का श्योपुर जिले में दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार महामहिम राष्ट्रपति जी 21 जून को अपरान्ह 03 बजे के लगभग श्योपुर जिले में

श्योपुर- महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का श्योपुर जिले में दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार महामहिम राष्ट्रपति जी 21 जून को अपरान्ह 03 बजे के लगभग श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क पहुंचेगी तथा रात्रि विश्राम करेंगी।

महामहिम राष्ट्रपति जी 22 जून को प्रातः 10 बजे कूनो नेशनल पार्क से प्रस्थान करेंगी। महामहिम राष्ट्रपति जी के दो दिवसीय प्रवास की तैयारियों को लेकर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष बैठक आयोजित की गई, जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल, डीएफओ कूनो श्री आर थिरूकुराल, सामान्य श्री केएस रंधा, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद, अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने उक्त प्रस्तावित कार्यक्रम के संदर्भ में अधिकारियों को प्रोटोकॉल अनुरूप सभी प्रकार की तैयारियां करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कूनों स्थित हैलीपेड को सुरक्षा मानको के अनुरूप तैयार कराया जायें।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.