पी.एम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की क्रियान्वन को लेकर हुई बैठक

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

दरभंगा, 05 जून समाहरणालय स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में पी.एम. सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति समीक्षा को लेकर बैठक

दरभंगा, 05 जून समाहरणालय स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में पी.एम. सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई।


बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सहायक विद्युत अभियंताओं, कनीय विद्युत अभियंताओं एवं अधिकृत वेंडरों को निर्देश दिया कि जिन उपभोक्ताओं का विद्युत भार एवं मासिक बिजली खपत अधिक है तथा जो इस योजना में रुचि रखते हैं, उनके घर-घर जाकर योजना की विस्तृत जानकारी दें तथा सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने के लिए प्रेरित करें।


बैठक में बताया गया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार विद्युत विभाग के अभियंताओं द्वारा जिले के अधिक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं के घरों का लगातार भ्रमण किया जा रहा है।


विगत 72 दिनों में कुल 13687 घरों का विजिट किया गया, जिसमें 2644 उपभोक्ताओं ने योजना में रुचि दिखाई है। जिलाधिकारी ने सभी सहायक अभियंताओं एवं कनीय अभियंताओं को कम-से-कम 100 इच्छुक उपभोक्ताओं को चिन्हित कर आवेदन हेतु तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी कनीय विद्युत अभियंता को 50 अदद सोलर अधिष्ठापन हेतु प्रतिदिन अनुश्रवण करते हुए अधिष्ठापन कार्य में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया गया।


उन्होंने बताया कि इच्छुक उपभोक्ता पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन हेतु आधार संख्या एवं बिजली बिल की आवश्यकता होगी।


सभी संबंधित पदाधिकारी योजनांतर्गत अधिक-से-अधिक उपभोक्ताओं को जोड़ने हेतु सक्रियता से कार्य करें।


बैठक में श्री केशव कुमार, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल दरभंगा (ग्रामीण), श्री अमोद कुमार, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बेनीपुर के पदाधिकारी, जिला के सभी सहायक विद्युत अभियंता, कनीय विद्युत अभियंता उपस्थित थे।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.