“सहयोग शिविर” के प्रभावी आयोजन एवं जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

दिनांक 09 जून 2026 को मुख्यमंत्री सचिवालय की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिला पदाधिकारियों के साथ पंचायत स्तर पर आयोजित किए जा रहे “सहयोग शिविर” के प्रभावी संचालन, प्राप्त

दिनांक 09 जून 2026 को मुख्यमंत्री सचिवालय की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिला पदाधिकारियों के साथ पंचायत स्तर पर आयोजित किए जा रहे “सहयोग शिविर” के प्रभावी संचालन, प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन एवं जनसमस्याओं के समाधान की प्रगति को लेकर विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सहयोग शिविरों के संचालन, प्राप्त आवेदनों की समीक्षा तथा लंबित मामलों के निष्पादन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।गौरतलब है कि आम नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं के सुलभ प्राप्ति एवं त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर “सहयोग शिविर” आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आमजन को स्थानीय स्तर पर ही प्रशासनिक सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा सके।

मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा निर्देश दिया गया कि शिविरों में प्राप्त सभी वादों एवं आवेदनों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं अधिकतम 30 दिनों के भीतर शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से ऐसे मामलों की नियमित समीक्षा करने को कहा गया जिनका निष्पादन 10 दिनों अथवा 20 दिनों के भीतर नहीं हो पाया हो। साथ ही लंबित मामलों पर जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद द्वारा सभी सहयोग शिविरों के लिए वरीय पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं सहयोगी पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की गई है। संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को शिविर के सफल संचालन, आवश्यक व्यवस्थाओं की उपलब्धता एवं आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि पंचायत सरकार भवन अथवा उसके समीप स्थित उपयुक्त सार्वजनिक स्थल पर शिविर का आयोजन सुनिश्चित किया जाए तथा निर्धारित पंचायतवार रोस्टर का पूर्ण अनुपालन किया जाए।

साथ ही शिविर स्थल पर आवश्यक मानव संसाधन, बैठने की व्यवस्था, आवेदन प्राप्ति एवं निष्पादन से संबंधित सभी तैयारियाँ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।इसके अतिरिक्त सभी प्रखंडों को निर्देशित किया गया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करते हुए संबंधित आवेदकों को उनके आवेदन की अद्यतन स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

विशेष रूप से राजस्व एवं न्यायालय संबंधी लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर बल दिया गया है। शिविर दिवस पर लंबित एवं निष्पादित मामलों की सूची सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाएगी।

दिनांक 16 जून 2026 को निम्न पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे :

देव प्रखंड – इसरौर एवं बेढ़ना पंचायत

औरंगाबाद प्रखंड – कर्मा भगवान एवं कुरमा पंचायत

बारूण प्रखंड – कोचाढ़ एवं काजीचक पंचायत

मदनपुर प्रखंड – मनिका पंचायत

रफीगंज प्रखंड – बौर एवं पोगर पंचायत

कुटुम्बा प्रखंड – तेलहारा एवं बैराँव पंचायत

नबीनगर प्रखंड – राजपुर, बैरिया, सोनौरा एवं सोरी पंचायत

ओबरा प्रखंड – ऊब, भरूब एवं चंदा पंचायत

दाउदनगर प्रखंड – चौरी एवं कनाप पंचायत

गोह प्रखंड – उपहारा एवं हसामपुर पंचायत

हसपुरा प्रखंड – डिंडिर, हसपुरा एवं मलहारा पंचायतइन शिविरों में विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जाएंगे तथा पात्र मामलों का प्राथमिक स्तर पर समाधान एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।

जिला प्रशासन, औरंगाबाद जिले के सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे अपने पंचायत सरकार भवन में निर्धारित तिथि को पहुँचकर अपनी समस्याओं एवं आवश्यक आवेदनों को समयपूर्व जमा करें, ताकि शिविर के दिन ही उनका प्रभावी एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.