मधेपुरा में होगी राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता! LIB ने खेल मंत्री को भेजा मांग पत्र, आईजी विकास वैभव से सहयोग की अपील

By Gaurav Kabir

Published on: June 10, 2026

बिहार के मधेपुरा जिले में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी पहल की गई है। ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ (LIB) अभियान के तहत मधेपुरा में राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता-2026 के भव्य आयोजन

बिहार के मधेपुरा जिले में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी पहल की गई है। ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ (LIB) अभियान के तहत मधेपुरा में राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता-2026 के भव्य आयोजन की तैयारी चल रही है। इसके लिए खेल मंत्रालय को एक मांग पत्र भी प्रेषित किया गया है।

आईजी विकास वैभव से मार्गदर्शन की अपील

​LIB के प्रमंडलीय चीफ कोऑर्डिनेटर ई. रवींद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए संगठन के संस्थापक और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी (IG) विकास वैभव से विशेष अनुरोध किया गया है। उन्होंने आईजी विकास वैभव से खेल मंत्रालय एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ आवश्यक स्तर पर फॉलो-अप करने और यथाशीघ्र सकारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित कराने में मार्गदर्शन व सहयोग देने की अपील की है।

1 जुलाई को होगा ‘डॉक्टर सम्मान समारोह’

​ई. रवींद्र यादव ने बताया कि मधेपुरा में प्रस्तावित इस शतरंज प्रतियोगिता के साथ-साथ आगामी 1 जुलाई 2026 को ‘डॉक्टर सम्मान समारोह’ आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन की रूपरेखा और स्वीकृति के लिए केंद्रीय टीम से मोहन झा (शतरंज प्रतियोगिता प्रभारी) और ओ.पी. सिंह मुख्य रूप से मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करेंगे।

मिशन 2027: कोशी क्षेत्र में 1 लाख सदस्य जोड़ने का लक्ष्य

​संगठन के भविष्य के प्लान को साझा करते हुए श्री यादव ने कहा:

​”इस वर्ष के अंत तक LIB की सदस्य संख्या 50,000 तक पहुंचाई जाएगी। वहीं, मार्च 2027 तक मधेपुरा और पूरे कोशी क्षेत्र में 1,00,000 सक्रिय सदस्यों को जोड़ने का विशाल लक्ष्य रखा गया है।”

​इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए ई. रवींद्र यादव खुद मधेपुरा में कैंप कर रहे हैं और संगठन विस्तार व जनसंपर्क अभियान को धरातल पर तेजी से गति दे रहे हैं।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.