बाल श्रम निषेध दिवस पर आयोजित प्रमंडलीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में अदिति कुमारी प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना जिला का गौरव और सम्मान बढ़ाई

By Gaurav Kabir

Published on: June 10, 2026

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, 12 जून को पटना में करेंगी दरभंगा प्रमंडल का प्रतिनिधित्व दरभंगा, 10 जून 2026 :- श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, बिहार के निदेशानुसार विश्व बाल श्रम निषेध

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, 12 जून को पटना में करेंगी दरभंगा प्रमंडल का प्रतिनिधित्व

दरभंगा, 10 जून 2026 :- श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, बिहार के निदेशानुसार विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर 12 जून 2026 को दशरथ मांझी श्रम नियोजन एवं अध्ययन संस्थान, पटना में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों के चयन के लिए 09 जून 2026 को दरभंगा प्रमंडल स्तर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का विषय “वर्तमान संदर्भ में बाल श्रम का मुद्दा” था। विभागीय निर्देशानुसार सर्वप्रथम दरभंगा प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर जिलों में कक्षा 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के बीच जिलास्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके उपरांत प्रत्येक जिले से दो-दो उत्कृष्ट प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्रदान किया गया।

छह प्रतिभागियों ने लिया भाग

उप श्रमायुक्त राकेश रंजन ने बताया कि प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में 06 प्रतिभागियों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति दी। इनमें मधुबनी जिले से पी.एम. श्री हाई स्कूल, सोनई के रौशनी कुमारी एवं +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय, पंडौल के हेमंत कुमार शर्मा, समस्तीपुर जिले से उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुनमा धर्मपुर, शिवाजीनगर के सूरज कुमार शर्मा एवं ताजपुर हाई स्कूल के सुमित प्रकाश तथा दरभंगा जिले से (+2 देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद बालिका उच्च विद्यालय, दरभंगा के अदिति कुमारी एवं अनुराधा कुमारी शामिल थीं।

निर्णय एवं चयन समिति का गठन

प्रतियोगिता के निष्पक्ष मूल्यांकन एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए एक प्रतिभागी के चयन हेतु गठित निर्णय-सह-चयन समिति की अध्यक्षता उप श्रमायुक्त, दरभंगा प्रमंडल, श्री राकेश रंजन ने की।

प्रतिभागियों का प्रदर्शन

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को कुल 90 अंकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया। प्राप्तांक निम्नवत रहे—

अदिति कुमारी को 82.6, अनुराधा कुमारी को 82.5, रौशनी कुमारी को 74.8, सूरज कुमार शर्मा को 57.5, हेमंत कुमार शर्मा को 49.5, सुमित प्रकाश 40.0 को प्राप्तांक प्राप्त हुआ।

विजेताओं को किया गया सम्मानित

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अदिति कुमारी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली अनुराधा कुमारी तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली रौशनी कुमारी को उप श्रमायुक्त श्री राकेश रंजन द्वारा ट्रॉफी एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित की गई,।।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अदिति कुमारी को जिला प्रशासन ने प्रतिभागियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य प्रतिभागियों को श्रम अधीक्षक एवं सहायक निदेशक, दिव्यांग जन सशक्तिकरण कोषांग द्वारा सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.