दिवंगत पुलिसकर्मियों और चालक के परिजनों के लिए मुआवजे और सरकारी नौकरी की उठी मांग
रिपोर्ट (न्यूज़ 96 इंडिया विशेष):
ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले बिहार पुलिस के तीन जवानों—नीरज कुमार, साजन पासवान, ज्ञानेंद्र अमरेंद्र और वाहन चालक ज्योतिष पासवान के परिवारों के समर्थन में अब आवाजें तेज होने लगी हैं। जनमानस और सामाजिक मंच सहित स्थानीय वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी गौरव कबीर ने बिहार सरकार से यह अपील की है कि दुःख की इस घड़ी में सरकार इन परिवारों के साथ खड़ी रहे।
गौरव कबीर ने राज्य सरकार से मांग की है कि दिवंगत जवानों और चालक के परिजनों को तत्काल आर्थिक मुआवजा प्रदान किया जाए। साथ ही, आश्रितों के जीवन यापन और बच्चों की निरंतर उच्च शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, ताकि इन नायकों के परिवारों को आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े।







No comments yet. Be the first to comment!