उदाकिशुनगंज नप क्षेत्र में नहीं है सार्वजनिक शौचालय, बनाने की मांग,युवा समाजसेवी गौरव कबीर ने नगर विकास मंत्री एवं आयुक्त को भेजा पत्र

By Gaurav Kabir

Published on: 33 मिनट पहले

प्रमुख चौक-चौराहों पर सुविधाओं के अभाव से लोगों को हो रही परेशानी उदाकिशुनगंज, मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र में सार्वजनिक जगहों पर उपयोग के लायक एक भी शौचालय नहीं है। जिस कारण लोगों को परेशानी होती

प्रमुख चौक-चौराहों पर सुविधाओं के अभाव से लोगों को हो रही परेशानी

उदाकिशुनगंज, मधेपुरा

नगर परिषद क्षेत्र में सार्वजनिक जगहों पर उपयोग के लायक एक भी शौचालय नहीं है। जिस कारण लोगों को परेशानी होती है। लोगों की परेशानी को देखते हुए युवा समाजसेवी गौरव कबीर ने नगर विकास मंत्री और आयुक्त को पत्र भेजा है। जिसमें नगर परिषद की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए गए हैं।

उन्होंने लोगों को होने वाली परेशानी का जिक्र करते हुए पुराने शौचालय का जीर्णोद्धार के साथ ने शौचालय निर्माण की मांग की है। उनके द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के प्रमुख चौक चौराहों, विशेषकर बैंक चौक, पेटेल चौक एवं सरयुग चौक स्थित सार्वजनिक शौचालय जर्जर अवस्था में हैं।नियमित साफ-सफाई एवं रखरखाव के अभाव में इनका उपयोग करना लोगों के लिए कठिन हो गया है। कई स्थानों पर पानी की आपूर्ति नहीं है तथा शौचालयों के नल खराब पड़े हुए हैं। जिससे दुर्गंध और गंदगी की समस्या बनी रहती है। इसका खामियाजा आम लोगों के साथ-साथ महिलाओं को भी उठाना पड़ रहा है।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि रहटा चौक, बसगरहा चौक, लक्ष्मीपुर सार्वजनिक स्थल सहित अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। इन स्थानों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, व्यापारी एवं राहगीर पहुंचते हैं। शौचालय नहीं होने के कारण लोगों को खुले में शौच या अन्य असुविधाजनक विकल्पों का सहारा लेना पड़ता है। जिससे स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

गौरव कुमार ठाकुर उर्फ़ गौरव कबीर ने मांग की है कि बैंक चौक, पेटेल चौक एवं सरयुग चौक स्थित शौचालयों की तत्काल मरम्मत कर नियमित साफ सफाई और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही रहटा चौक, बसगरहा चौक, लक्ष्मीपुर सार्वजनिक स्थल एवं अन्य आवश्यक स्थानों पर नए सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण को शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि यह मामला जनस्वास्थ्य, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं से जुड़ा हुआ है। 

प्रशासन यदि शीघ्र पहल करता है तो आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी तथा स्वच्छ भारत मिशन एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के उद्देश्यों को भी मजबूती मिलेगी।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.